नया बदायूं, संवाददाता। राज्य ब्यूरो
उत्तर प्रदेश के बदायूं में अपराधी बेखौफ हैं और लगातार बारदात को अंजाम दिया जा रहा है। सोमवार-मंगलावर की रात को दातागंज के डहरपुर स्थित पीएनबी बैंक काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस इस घटना का सुराग नहीं लगा सकी है तब तक कच्छा-बनियानधारी गिरोह ने लूटपाट के साथ बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया है। पुलिस को 50 घंटे के अंदर जनपद में दूसरी बड़ी बारदात कर चुनौती दी गई है। फिलहाल इस घटना में पुलिस जांच पड़ताल में लग गई है। थाना पुलिस सहित छह टीमें जांच पड़ताल में लगी हैं। सर्विलांस टीम के साथ एसओजी टीम भी जांच पड़ताल में हैं। इसके अलावा पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।

बदायूं जनपद में घटना इस्लामनगर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद नया मोहल्ला और सिठौली गांव की है। मंगलवार-बुधवार की देर रात कच्छा-बनियान गिरोह ने जमकर तांडव मचाया। बदमाशों ने किसान के परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपये की डकैती डाली और विरोध करने पर जमकर मारपीट की। जिससे पांच लोग घायल हो गए। कच्छा बनियानधारी गिरोह ने मुस्तफाबाद और सिठौली गांव समेत पांच घरों को निशाना बनाया। वारदातों के बाद इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर कई थानों की पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू कर दी गई। बदमाशों ने घर में घुसते ही सबसे पहले परिवार को बंधक बना लिया और निजाकत के नाती को पकड़कर अलमारी व बक्सों की चाबी मांगी। विरोध करने पर बदमाशों ने जमकर मारपीट की। घटना में निजाकत, मिस्किन, फिजा बहू, शबनम पत्नी रिफाकत, नाजिश बेटी निजाकत और अल्तमश पुत्र रिफाकत घायल हो गए। सभी जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित परिवार के अनुसार बदमाश करीब आठ तोला सोना, ढाई से तीन किलो चांदी और करीब सवा लाख रुपये नकद लूट ले गए।
बंधक बनाकर डाली डकैती
इस्लामनगर थाना के गांव मुस्तफाबाद नया मोहल्ला में कच्छा बनियानधारी गिरोह ने हमला बोल दिया। मुस्तफाबाद नया मोहल्ला निवासी निजाकत पुत्र मोहम्मद नवी खेती-किसानी और मजदूरी करते हैं। वह मूल रूप से मुड़िया धुरेकी के रहने वाले हैं और दो वर्ष पहले यहां आकर बसे थे। मंगलवार रात उनके भाई रिफाकत और परिवार के अन्य लोग उर्स का मेला घूमने को गए थे। रात को आधा दर्जन से अधिक बदमाश आ गए और लाठी-डंडा और सरिया के साथ असलाह भी थे। जिनसे हमला भी किया है।
एक रात और पांच घरों में तांडव
इस्लामनगर के गांव मुस्तफाबाद गांव में ही डकैती जैसी घटना को अंजाम नहीं दिया इसके अलावा गांव सिठौली में कृष्णा पत्नी हरचरण जाटव के घर भी पांच बदमाश घुस गए। महिला घर के गेट पर सो रही थी। जागने पर बदमाशों ने धमकाकर चुप करा दिया और घर से सोने-चांदी के जेवर ले गए। पास में रहने वाले प्रेमपाल जाटव के घर में भी चोरी की वारदात हुई। परिवार छत पर सो रहा था और सुबह चोरी की जानकारी हुई। बदमाशों ने पूरी तरह से तांडव मचाया है। वहीं गांव में श्याम सिंह और उनके बेटे कुलदीप यादव के घर भी बदमाश घुस गए। कुलदीप की मां नीचे सो रही थीं। बदमाश उनके कान का कुंडल लूट ले गए। शोर सुनकर कुलदीप, जो फौजी बताए जा रहे हैं, जाग गए और बदमाशों को ललकारा, जिसके बाद वह फरार हो गए।मुकेश कुमार के घर भी बदमाश घुस आए और दो मंगलसूत्र, पायल समेत अन्य जेवर चोरी कर ले गए। परिवार के जागने पर बदमाशों ने उन्हें दबोच लिया।
छह टीमों संग सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
मुस्तफाबाद और सिठौली में डकैती जैसी घटना और कच्छा बनियानधारी गिरोह के तांडव की सूचना पर इस्लामनगर थाना पुलिस के अलावा बिल्सी, उघैती समेत आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ बिल्सी केके तिवारी और एसपी देहात डॉ. हृदेश कठेरिया ने घटनास्थलों का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने सभी स्थानों से साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं सर्विलांस टीम के साथ एसओजी टीम लगी है वहीं आसपास इलाकों में सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। छह टीमों को घटना के खुलासा को लेकर लगाया है।

Discussion about this post