नई दिल्ली, संवाददाता। ब्यूरो कार्यालय
राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ में आयोजित संत कबीर दास जी की जयंती समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने संत कबीर दास के विचारों को आज के समय में अत्यंत प्रासंगिक बताया। कार्यक्रम में समाज में समता, सद्भाव, सत्य और मानवता के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया गया।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम में इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, मंत्री श्री रविंद्र इंद्राज सिंह, नजफगढ़ की विधायक नीलम पहलवान, एससी/एसटी कल्याण विभाग के विशेष सचिव नीरज कुमार, कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव के महेश तथा डीएम किशोर क्षीर सागर सहित संत समाज के अनेक प्रबुद्धजन और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के द्वारा कार्यक्रम में कहा गया कि संत कबीर दास जी का समता, सद्भाव, सत्य और मानवता का संदेश आज भी समाज को सही दिशा दिखाता है। उनके आदर्श सामाजिक समरसता, भाईचारे और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने सभी से संत कबीर दास के बताए मार्ग पर चलने तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Discussion about this post