नया बदायूं, संवाददाता।
जनपद बदायूं में शासन के आदेश पर पल्स पोलियो अभियान चलाया गया। शहर से देहात तक गांव से मोहल्लों तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैंप लगाकर बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई गई। कैंप लगाकर पहले दिन ही स्वास्थ्य विभाग ने करीब 3 लाख बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम और अधिकारी मॉनिटरिंग में दिनभर लगे रहे और अभियान को सफल बनाया है।
जनपद में रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ विकासखंड जगत के प्राथमिक विद्यालय ग्राम दौरी नरौत्तमपुर में सीएमओ डॉक्टर विकास शर्मा के द्वारा किया गया। सीएमओ डॉक्टर विकास शर्मा ने बच्चों को अपने हाथ से दो बूंद पल्स पोलियो की खुराक पिलाकर सभी परिवारों से सुनने से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो पिलाने का आवाहन किया। सीएमओ ने बताया अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई और जिलेभर में अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और टीम में लगी हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ मोहम्मद असलम ने बताया कि जनपद में इस विशेष अभियान के दौरान 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 5.27 लाख बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिलेभर में 2,365 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं, जहां बच्चों को पोलियो की खुराक दी जा रही है। रविवार को पहले दिन बूथों पर कारी 3 लाख बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक लाई गई है। इसके अलावा यात्रा के दौरान छूट जाने वाले बच्चों तक पहुंचने के लिए 215 ट्रांजिट टीमें भी तैनात की गई हैं। ये टीमें बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा अन्य प्रमुख आवागमन स्थलों पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का कार्य कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को निकटतम पोलियो बूथ पर अवश्य ले जाकर पोलियो की दो बूंद पिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा इस जीवनरक्षक खुराक से वंचित न रहे और देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के अभियान को सफल बनाया जा सके।

Discussion about this post