नया बदायूं, संवाददाताबिसौली।
सेवा संकल्प अभियान के तहत 112 बिसौली विधानसभा क्षेत्र में संभावित प्रत्याशी राम नरेश गौतम ने डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने विभिन्न गांवों में पहुंचकर केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी और पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प लिया।
राम नरेश गौतम ने कहा कि उनका लक्ष्य बिसौली विधानसभा को विकसित विधानसभा बनाना है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र को अपनी मां समझकर जनता की सेवा करने तथा लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हर समय उपलब्ध रहने का संकल्प लिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि, राशन, पेंशन सहित अन्य योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कही।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। इसी क्रम में उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा पात्र लाभार्थियों को उनका लाभ दिलाने की बात कही।
जनसंपर्क अभियान के दौरान राम नरेश गौतम ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क जारी रहेगा। इस दौरान उन्होंने रहड़िया, करखेड़ी, पलई, मालिन गौंटिया, हरनाथपुर, पीपरी, बैहटरा, खुरमपुर, भमोरी, सिहगथरा, मइ बसई और बिसौली नगर सहित दर्जनों गांवों में लोगों से संपर्क किया।
इस अवसर पर रवि लाल सिंह, नितेश सिंह, भैरों प्रसाद मौर्य, नीतू पाल, रामवीर शाक्य, लाखन मौर्य, विकास गौतम, अभय गौतम, अमर सिंह सागर, तेज मौर्य, अनिल मौर्य, दिनेश मौर्य, देवल शर्मा, युगेश सागर, जलधारा गौतम, दीपिका सागर, विमलेश, विटोला यादव, राहुल दिवाकर, जसवीर यादव, इमरान शेख, राम प्रसाद गुप्ता, प्रधान सुरेंद्र सागर, तिरमल सिंह, अम्बुज सिंह, नितिन गुप्ता, जयवीर सागर, धर्मेंद्र गौतम सहित समर्थक और शुभचिंतक मौजूद रहे।

Discussion about this post