नया बदायूं, संवाददाता।
जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व सचिव एवं जिला पंचायत सदस्य रजनी सिंह बागी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली स्थित 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी राजेंद्र गौतम का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रतिनिधिमंडल ने आशा व्यक्त की कि राजेंद्र गौतम के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी तथा पार्टी का जनाधार और अधिक सशक्त होगा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सोमेंद्र यादव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुधीर उपाध्याय, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव उमेश मिश्रा, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरपाल सिंह यादव, विजय कुमार सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Discussion about this post