नया बदायूं, संवाददाता।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 135वें संस्करण का प्रसारण रविवार को जिले के विभिन्न बूथों पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना। उझानी नगर के बूथ संख्या-346 पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना। इसके बाद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति पक्ष अभियान के तहत उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा बूथ समिति की बैठक में डिजिटल लर्निंग सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
रविवार को जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, भारतीय संस्कृति, आधुनिक तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा साइंस तथा जनभागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचाने के लिए प्रभावी प्रचार-प्रसार करें।
उन्होंने कहा कि आगामी गणेश उत्सव में पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाई गई मिट्टी की मूर्तियों का उपयोग किया जाना चाहिए। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय कुम्हारों एवं शिल्पकारों को भी प्रोत्साहन मिलेगा और ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को मजबूती मिलेगी। उन्होंने वर्षा जल संरक्षण के लिए ‘कैच द रेन’ अभियान को जनआंदोलन बनाने का भी आह्वान किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, जिला मंत्री आरती कश्यप, अजय तोमर, क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा रेनू सिंह, मदन मोहन सिंह लोधी, गोविन्द सपरा, गोविन्द मित्तल, राहुल शंखधार, पवन चौधरी, राजीव गोयल सहित बूथ समिति के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता एवं भाजपा के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Discussion about this post