नया बदायूं, संवाददाता।
जनपद बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र में घरेलू कलह के चलते युवक ने फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। आत्महत्या की घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मामले की जांच पड़ताल चल रही है।
घटना बदायूं जनपद के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव फकीराबाद की है। गांव में युवक चरन सिंह 30 वर्ष का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि युवक ने मंगलवार की रात को पत्नी से झगड़ा होने के बाद आत्मघाती कदम उठा लिया और अपनी जान दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय और फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और जांच पड़ताल में जुटी है। चरन सिंह बरेली के एक होटल में काम करता था। ग्रामीणों के अनुसार बताया जा रहा है की परिवार में घरेलू कलह रहता था और आए दिन पति-पत्नी आपस में झगड़ा करते थे। लाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Discussion about this post