• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरदोई में 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकापर्ण

Naya Badaun by Naya Badaun
April 21, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरदोई में 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकापर्ण
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता। राज्य ब्यूरो
उत्तर प्रदेश में सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे गंगा एक्सप्रेस-वे बनाया गया है जो मेरठ से निकला गंगा एक्सप्रेस-वे प्रयागराज तक जायेगा। गंगा एक्सप्रेस-वे बनकर तैयार है पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पूर्वी उत्तर प्रदेश को न की मिला है बल्कि गंगा एक्सप्रेस बनाकर दूरी कम कर दी है और समय की बचत कर दी है। उत्तर प्रदेश के 12 जनपदों को सीधी कनेक्टविटी दी है और विकास के रास्ते खोल दिये हैं। अब इन 12 जनपदों की तस्वीर और तकदीर बदलने वाली है। सबकुछ तय हो गया है गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले हैं।

29 अप्रैल को गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकापर्ण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई से करेंगे। जिसको लेकर जिन जनपदों से गंगा एक्सप्रेस-वे निकल रहा है वह डीएम तैयारियां कर रहे हैं। मंगलवार को बदायूं डीएम अवनीश राय ने अधिकारियों के साथ नवनिर्मित गंगा एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि आगामी 29 अप्रैल 2026 को जनपद हरदोई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन होगा। डीएम ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई लगभग 594 किलोमीटर है, जो मेरठ-बुलंदशहर मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग-334) पर स्थित जनपद मेरठ के बिजौली ग्राम से प्रारंभ होकर प्रयागराज बाईपास (राष्ट्रीय राजमार्ग-19) पर जनपद प्रयागराज के जुड़ापुर दांदू ग्राम के समीप तक विस्तृत है। इस परियोजना से प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्रों के बीच आवागमन अत्यंत सुगम और तेज होगा, जिससे व्यापार, उद्योग और पर्यटन को नई गति मिलेगी। डीएम के साथ एसएसपी अंकिता शर्मा, एडीएम वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

दिल्ली लखनऊ से सीधे जुड़ेगा बदायूं
गंगा एक्सप्रेस-वे से बदायूं की तस्वीर बदलने वाली है। दिल्ली और लखनऊ के लिये बदायूं की सीधी कनेक्टविटी नहीं थी लेकिन अब एक्सप्रेस-वे सीधी कनेक्टविटी देगा। जिले के युवा रोजगार को दिल्ली, लखनऊ जा सकेंगे। वहीं व्यापारी दिल्ली-लखनऊ से व्यापार अपना बढ़ा देंगे। व्यापार में आयात और निर्यात दोनों में बढ़ोत्तरी होगी। किसानों की फसलें भी अब दिल्ली, उत्तराखंड की मंडियों में बिक सकेंगी।

किस जिले से कितना किलो मीटर एक्सप्रेस-वे
यूपी के 12 जिलों से गंगा एक्सप्रेस-वे निकल रहा है। मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलो मीटर लंबा गंगा एक्सप्रेस-वे है। इसमें मेरठ में 15 किमी, हापुड़ में 33, बुलंदशहर 11, अमरोहा 26, संभल 39, बदायूं 92, शाहजहांपुर 40, हरदोई 99, उन्नाव 105, रायबरेली 77, प्रतापगढ़ 41 और प्रयागराज में 16 किलोमीटर होगी।

एक्सप्रेस-वे पर शाहजहांपुर में बनाई गई हवाई पट्टी
यूपी का सबसे लंबा गंगा एक्सप्रेस-वे बन गया है। यह एक्सप्रेस वे पर आपातकाल में वायु सेना के विमानों की लैंडिंग और टेक ऑफ के लिए हवाई पट्टी भी बनाई गई है। यह हवाई पट्टी शाहजहांपुर जिले में बनाई गई है। जिससे शाहजहांपुर जिले को भी एक नया विकास का आयाम मिला है।

929 पुलिया और 14 बड़े पुल बनें
मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलो मीटर गंगा एक्सप्रेस-वे बन रहा है। इस एक्सप्रेस-वे में लोगों की सुविधाओं के लिए नौ जनसुविधा केंद्र, सात रेलवे ओवर ब्रिज,14 बड़े पुल, 126 छोटे पुल, 929 पुलिया, 7 आरओबी, 28 फ्लाईओवर और 8 डायमंड इंटरचेंज बनें हैं। गंगा नदी पर एक किलोमीटर लंबा और रामगंगा नदी पर 720 मीटर लंबा पुल बनाया गया है।

Previous Post

डुप्लीकेट वोटरों पर बदायूं में तीसरी चोट, फिर नामों की जांच शुरू

Next Post

घरेलू कलह के चलते युवक ने फांसी के फंदे पर झूल कर की आत्महत्या

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version