नया बदायूं, संवाददाता।
उत्तर प्रदेश के बदायूं में भीषण हादसा हुआ है। यह सड़क हादसा दिल दहलाने वाला है जिसे देखकर हर किसी की रूह कांप रही है। हादसा के दौरान किसी के द्वारा बनाई गई वायरल वीडियो को देखकर हर कोई परेशान है। लग्जरी गाड़ी ने मां बेटा की बाइक को टक्कर मारी और 50 मीटर तक घसीटता रहा। इस सड़क हादसे में बेटा घायल हो गया गंभीर रूप से और मां की मौत हो चुकी है। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया है वही मां के शव को पोस्टमार्टम करने के लिए भेजा है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

बदायूं जनपद में मूसाझाग थाना क्षेत्र में नई सड़क पर गांव तुगलापुर के पास सड़क हादसा हो गया। बिनावर थाना क्षेत्र के गांव बामियान निवासी झबीनाथ की पत्नी सावित्री 45 वर्ष अपने बेटा प्रताप 23 वर्ष के साथ बदायूं शहर के लिए आ रही थी। अचानक तिगुलापुर के पास नई सड़क पर गंगा एक्सप्रेस वे की ओर से आ रही लग्जरी गाड़ी ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त रही की बाइक को गाड़ी में फंसा कर 50 मीटर तक घसीटती रही। घसीटते घसीटते गाड़ी सड़क से साइड में ठंडी में चली गई। भीषण सड़क हादसा होने से हड़कप मच गया और चीख पुकार मच गई। आसपास की भीड़ पहुंच गई और गाड़ी से जैसे तैसे बाइक सवार प्रताप को घायल अवस्था में निकाला गया और फिर गाड़ी में फंसे सावित्री के शव को जैसे पैसे निकाला और फिर एंबुलेंस से तत्काल लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने सावित्री को मृत घोषित कर दिया और फिर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है और गाड़ी चालक को तलाश किया जा रहा है। परिजनों द्वारा बताया जा रहा है की मां बेटा बाइक से गांव से बदायूं शहर के लिए आ रहे थे इसी बीच रास्ते में हादसे के शिकार हो गए और मां की मौत हो गई।

सपा नेता की है गाड़ी
मूसाझाग नई सड़क मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस घटना में बाइक सवार मां बेटा को जिस गाड़ी ने रौंदा है। वह लग्जरी गाड़ी किसी आम व्यक्ति की नहीं सपा नेता की है। गाड़ी पर समाजवादी पार्टी का झंडा लगा हुआ है, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी समाजवादी पार्टी की नेता की बताई जा रही है।

Discussion about this post