नया बदायूं, संवाददाता।
30 जून को जिला मलेरिया अधिकारी योगेश कुमार सारस्वत सेवाकाल पूर्ण होने पर सेवानिवृत्ति हो गए। जिसके बाद अभी तक शासन ने किसी नये मलेरिया अधिकारी की तैनाती नहीं की गई है। फिलहाल कार्यभार संभालने के लिए कार्यवाहक जिला मलेरिया अधिकारी अमित कुमार तिवारी को बनाया है। उन्होंने कार्यभार संभाल लिया है और योगेश कुमार सारस्वत को बिदाई दी गई है।
बदायूं जिला मलेरिया विभाग से जिला मलेरिया अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए योगेश कुमार सारस्वत को बिदाई एक जुलाई की शाम को शहर के एक होटल में कार्यक्रम आयोजित कर दी गई। सीएमओ डॉ. विकास शर्मा व तत्कालीन सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्रा सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने जहां योगेश कुमार सारस्वत को विदाई दी वहीं अपर मलेरिया अधिकारी अमित कुमार तिवारी को जिला मलेरिया अधिकारी पद का कार्यभार सौंपा है। यहां दोनों अधिकारियों को सभी ने शुभकामनाएं दी हैं।
15 वर्षों से बदायूं में तैनात हैं अमित तिवारी
मलेरिया निरीक्षक के पद से जनपद में 15 वर्ष पहले अमित कुमार तिवारी ने तैनाती ली थी। इसके बाद से लगातार मलेरिया विभाग के लिए मेहनत से कार्य किया। उन्होंने कार्यालय के साथ-साथ फील्ड का कार्य भी संभाला है। अब वह अपर मलेरिया अधिकारी के पद पर तैनात हैं। वहीं सीएमओ डॉ. विकास शर्मा ने अमित तिवारी को जिला मलेरिया अधिकारी पद का कार्यभार सौंपा है।
संक्रामक की सीजन रहेगी चुनौती
बदायूं में संक्रामक रोग हर वर्ष तीन से चार महीने के लिए आपदा के रूप में आते हैं। जिसमें सैकड़ों लोगों की जान जाती है और लोग डेंगू-मलेरिया की चपेट में आते हैं। बतादें कि अमित कुमार तिवारी को अब जिला मलेरिया अधिकारी पद का चार्ज मिला है। वहीं आगामी महीने से संक्रामक रोग शुरू हो जायेंगे। सीजन कुछ तो चुनौती रहेगी लेकिन अधिकारियों और कर्मचारियों को भरोसा है कि अमित कुमार तिवारी संक्रामक की सीजन को संभाल लेंगे और कामयाब होंगे। क्योंकि उन्होंने जनपद की भोगोलिक जानकारी हैं और लंबे समय से जनपद में तैनात हैं। कार्य को उनको लंबा अनुभव भी है।

Discussion about this post