नया बदायूं, संवाददाता।
राधाष्टमी के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति की ओर से पटेल नगर स्थित शिव मंदिर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सह विभाग संयोजिका के नेतृत्व में राधा रानी की आरती एवं पूजन के साथ हुआ।
जिला संयोजिका प्रतिभा गुप्ता ने कहा कि राधाष्टमी का पर्व राधा रानी के प्रेम, त्याग, भक्ति और समर्पण से प्रेरणा लेने का संदेश देता है। धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से बच्चों में संस्कार और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित होती है।
कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने राधा रानी के स्वरूप में सजकर मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मंदिर परिसर राधा रानी के जयकारों से गूंज उठा और माहौल भक्तिमय हो गया।
इस मौके पर विभाग संयोजिका किरन, जिला सह संयोजिका सुमन गुप्ता, जिला मंत्री विनय प्रताप सिंह, सुनीता मिश्रा, योगिता सक्सेना, जिला अध्यक्ष नीरज रस्तोगी, जिला उपाध्यक्ष डीएन शर्मा, अरविंद शर्मा, जिला सहमंत्री राजेश बाबू और मीडिया प्रभारी अंश गुप्ता मौजूद रहे।

Discussion about this post