• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

गंगा की लहरों पर लहराया तिरंगा, कछला में निकली भव्य नौका तिरंगा यात्रा

Naya Badaun by Naya Badaun
August 11, 2026
गंगा की लहरों पर लहराया तिरंगा, कछला में निकली भव्य नौका तिरंगा यात्रा
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।

भाजपा के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मंगलवार को जनपद में विभिन्न स्थानों पर भव्य तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। उझानी ग्रामीण मंडल के कछला में गंगा की लहरों के बीच नौका तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। गंगा की धारा में तिरंगों के साथ निकली नौकाओं ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और वातावरण राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंज उठा।

जनपद के विभिन्न मंडलों में भी तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। इनमें प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य सहित जनप्रतिनिधि, ब्लॉक प्रमुख, चेयरमैन, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
उझानी नगर में नगर पालिका उझानी से हनुमानगढ़ी मंदिर तक, उझानी ग्रामीण मंडल में नगर पंचायत कछला से आरती स्थल कछला तक, बिनावर मंडल में ब्यौर चौराहे से घटपुरी चौराहा तक, जगत मंडल में ब्लॉक परिसर जगत से ग्राम महौरा स्थित अंबेडकर पार्क तक, बसौमा मंडल में पंचायत घर बसौमा से शहीद स्थल वनगवा तक, दातागंज नगर में दियोरी से सलेमपुर मंदिर तक तथा समरेर मंडल में ब्लॉक परिसर समरेर से मंदिर नेता झुक्सा तक तिरंगा यात्राएं निकाली गईं।

राष्ट्र की एकता और अखंडता का संदेश
प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि तिरंगा यात्राओं के माध्यम से गांव और कस्बों में देशभक्ति का वातावरण बन रहा है। यह अभियान समाज के सभी वर्गों को राष्ट्र की एकता और अखंडता से जोड़ने का कार्य कर रहा है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करते हुए देश की प्रगति और विकास में योगदान देने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री के आवहान पर तिरंगा यात्रा
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत कर रहा है। कछला में गंगा की लहरों के बीच निकली नौका तिरंगा यात्रा इसी राष्ट्रभावना का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा जन-जन को देश के प्रति अपने कर्तव्यों और गौरव का स्मरण कराने वाली है।

शहीदों को देश श्रद्धांजलि
दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की एकता और अखंडता के लिए सदैव समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से समाज के हर वर्ग में देश के प्रति गर्व और सम्मान की भावना जागृत हो रही है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घर-घर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धांजलि देने का आह्वान किया।

राष्ट्र के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना
बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ने पूरे देश को एक सूत्र में जोड़ने का काम किया है। नौका तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्र के प्रति सम्मान व समर्पण की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

बलिदान की गौरव गाथा
पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा कि देश की आजादी का इतिहास त्याग, संघर्ष और बलिदान की गौरवगाथा है। तिरंगा उन वीरों की स्मृति का प्रतीक है, जिन्होंने राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास से परिचित कराने और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

यह रहे मौजूद
पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, डीसीबी चेयरमैन जेके सक्सेना, पूर्व डीसीबी चेयरमैन उमेश राठौर, ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, चेयरमैन कछला जगदीश लोनिया, चेयरमैन तारा देवी, ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह, चेयरमैन दातागंज नैना गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अनेकपाल सिंह, यादवेंद्र शाक्य, जिला महामंत्री शैलेंद्र मोहन शर्मा, जिला महामंत्री जोगेंद्र सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष उदयवीर दिवाकर, जिला मंत्री आरती कश्यप, जिला मंत्री राजवती वर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी, मंडल कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Previous Post

कल रामपुर जाएंगे सपा महासचिव शिवपाल यादव और पूर्वमंत्री आबिद रजा, जौहर यूनिवर्सिटी का करेंगे दौरा

Next Post

युवा पंडित श्रीराम बाजपेई के आदर्शों से लें प्रेरणा : महेश

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version