वजीरगंज, संवाददाता।
बगरैन कस्बे में सैदपुर रोड पर शुक्रवार को तहसील प्रशासन ने अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान चलाया। प्रशासन की टीम ने सड़क किनारे किए गए कब्जों को जेसीबी की मदद से हटाकर भूमि को कब्जामुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान अंबेडकर पार्क को भी अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया।
नायब तहसीलदार अमित कुमार के नेतृत्व में लेखपाल श्याम मोहन समेत तहसील प्रशासन की टीम वजीरगंज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और कार्रवाई की। प्रशासन की कार्रवाई से कब्जाधारकों में खलबली मची रही।
अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर आगे भी अभियान चलाकर अवैध कब्जे हटाए जाएंगे।

Discussion about this post