नया बदायूं, संवाददाता।
पुलिस मॉडर्न स्कूल, बदायूं में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में स्कूल पहुंचे और अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सुंदर झूले, पोस्टर, मटकी और बांसुरी आदि को आकर्षक ढंग से सजाया। इनके माध्यम से विद्यालय परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की मनमोहक झांकी तैयार की गई। राधा-कृष्ण के स्वरूप में सजे बच्चों ने कार्यक्रम के आकर्षण को और बढ़ा दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुमेध मिलिंद जाधव, आईपीएस ने बच्चों की रचनात्मकता और प्रतिभा की प्रशंसा की। उन्होंने सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को मिष्ठान का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह, पुलिस स्टाफ, प्रधानाचार्य शैलेंद्र बत्तरा, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा वामा सारथी की सदस्य नीलम मौजूद रहीं।

Discussion about this post