दातागंज, संवाददाता।
जनगणना के द्वितीय चरण के अंतर्गत स्व-गणना अभियान का शुभारंभ सोमवार को दातागंज तहसील में किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार दया पौरुष ने जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता से स्व-गणना कराकर अभियान की शुरुआत कराई।
इस दौरान जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि जनगणना देश के विकास और भविष्य की योजनाओं एवं नीतियों के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। जनगणना से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर सरकार विभिन्न क्षेत्रों में विकास योजनाएं तैयार करती है। इसलिए प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाए और सही एवं सटीक जानकारी उपलब्ध कराए।

उन्होंने कहा कि जनगणना की प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए आमजन का सहयोग बेहद जरूरी है। सभी नागरिक स्व-गणना अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपने परिवार एवं आवास से संबंधित सही जानकारी दर्ज कराएं।
तहसीलदार दया पौरुष ने भी अभियान के महत्व पर जोर देते हुए नागरिकों से जनगणना कार्य में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की प्रशासनिक व्यवस्था और विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

इस अवसर पर स्व-गणना अभियान के शुभारंभ के साथ ही लोगों को जनगणना के प्रति जागरूक करने और अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।

Discussion about this post