• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

माध्यमिक शिक्षक संघ ‘एकजुट’ का डीआईओएस कार्यालय पर धरना, 22 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

Naya Badaun by Naya Badaun
July 30, 2026
माध्यमिक शिक्षक संघ ‘एकजुट’ का डीआईओएस कार्यालय पर धरना, 22 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ‘एकजुट’ ने प्रान्तीय आह्वान पर गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। धरना जिलाध्यक्ष मुन्नालाल शाक्य और जिला मंत्री अनिल पंवार के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित 22 सूत्रीय ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा गया। कार्यक्रम का संचालन अटेवा जिला प्रभारी अनिल कुमार यादव ने किया।

धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मुन्नालाल शाक्य ने कहा कि वर्तमान समय में माध्यमिक शिक्षक विषम परिस्थितियों में कार्य कर रहे हैं। सेवा के दौरान उनकी सेवा सुरक्षा संकट में है और सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन भी असुरक्षित है। उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षक संघ ‘एकजुट’ शिक्षकों के अधिकारों की लड़ाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
प्रदेश मंत्री प्रमोद कुमार पाठक ने कहा कि संगठन की प्रमुख मांगों में सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का राजकीयकरण और वित्त विहीन शिक्षकों के लिए सेवा नियमावली तैयार कर उन्हें सम्मानजनक वेतन प्रदान करना शामिल है।
जिला मंत्री अनिल पंवार ने कहा कि एनपीएस खातों का नियमित अपडेट किया जाए और हर माह कटौती की गई राशि को समय पर खातों में भेजा जाए। साथ ही 2005 से पूर्व विज्ञापन के आधार पर नियुक्त होकर पुरानी पेंशन योजना में आए शिक्षकों के जीपीएफ खातों में बकाया राशि ब्याज सहित जल्द जमा की जाए।
जिला स्तर की समस्याओं पर भी उठाई आवाज
22 सूत्रीय मांगों के साथ-साथ जिला स्तर पर लंबित समस्याओं को लेकर भी ज्ञापन सौंपा गया। इसमें सावन माह में ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए शनिवार व सोमवार को अवकाश घोषित करने, लंबित वेतनमान, चयन वेतनमान, प्रोन्नति, एरियर भुगतान का शीघ्र निस्तारण, अवकाश तालिका जारी करने, सिटीजन चार्टर चस्पा करने और एनपीएस अपडेशन की मांग शामिल रही।

कई पदाधिकारियों ने किया संबोधित
धरने को बरेली मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, महिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रवीन रानी, संयुक्त मंत्री गुड्डू सिंह यादव, अटेवा जिला प्रभारी अनिल कुमार यादव, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।

यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री प्रमोद पाठक, जिलाध्यक्ष मुन्नालाल शाक्य, जिला मंत्री अनिल पंवार, कोषाध्यक्ष मुन्नालाल झा, आय-व्यय निरीक्षक विनय कुमार चौहान, उपाध्यक्ष हरिओम अग्निहोत्री, प्रवक्ता दिनेश मौर्य, राजेश कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी अजय शाक्य, मीडिया प्रभारी आभास कुमार, महिला पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में माध्यमिक शिक्षक उपस्थित रहे।

Previous Post

बड़ी राहत : राजकीय मेडिकल कॉलेज में अमृत औषधि केंद्र का शुभारंभ, 90 फीसदी तक सस्ती मिलेंगी दवाएं

Next Post

29 सितम्बर तक जनपद में धारा-163 लागू, बिना अनुमति नहीं होंगे धरना-प्रदर्शन

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version