नया बदायूं, संवाददाता।
रोटरी क्लब ऑफ बदायूं सेंट्रल द्वारा गौरव माहेश्वरी के प्रतिष्ठान पर बृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्लब के सदस्यों द्वारा लगभग 100 पौधे रोपे गए। यह पौधारोपण सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान “एक पेड़ मां के नाम” के अंतर्गत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान क्लब के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि रोटरी क्लब हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेता है और समाज सेवा के प्रति समर्पित रहता है। उन्होंने बताया कि क्लब द्वारा आगे भी इस तरह के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पौधारोपण ऐसे स्थान पर किया गया है जहां पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित रहेगी और वे शीघ्र ही विकसित होकर फल देने लगेंगे।
इस अवसर पर सचिव मुनेन्द्र कुमार सिंह (एडवोकेट) सहित विपिन अग्रवाल, दीपक सक्सेना, कुलदीप रस्तोगी, संजय रस्तोगी, आमोद चाणक्य, सुरेन्द्र चाणक्य, अनिल गुप्ता, मुकेश रस्तोगी, रबींद्र गुप्ता, गौरव माहेश्वरी, सौरभ वैश, रीतेश गुप्ता, डॉ. शरद गुप्ता, संदीप रस्तोगी, नवनीत सक्सेना, विनोद गुप्ता, सलिल गुप्ता उर्फ रिक्की, विपिन कुमार अग्रवाल, देवेंद्र विक्रम सिंह, राहुल सक्सेना, विकास गुप्ता, श्याम वार्ष्णेय, राजीव भारतीय सहित अन्य रोटेरियन साथियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

Discussion about this post