नया बदायूं, संवाददाता।
तीज, राखी और आगामी त्योहारों के मद्देनज़र महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इनफिनिटी लाइफ स्टाइल के तहत नगर के आर के रिसोर्ट में भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शनी सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक संचालित रही, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर खरीदारी की और महिलाओं के प्रयासों की सराहना की।

इस प्रदर्शनी में बदायूं सहित खटीमा, मुरादाबाद, हल्द्वानी, लखनऊ, दिल्ली, बरेली, कानपुर, हाथरस, पीलीभीत और मेरठ से आई महिला उद्यमियों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए। इन स्टॉलों पर सजावटी सामान, ज्वेलरी, कपड़े, शूज, हस्तशिल्प, पर्स, पॉट्स और स्वनिर्मित खाद्य पदार्थों का प्रदर्शन किया गया, जिन्हें ग्राहकों ने उचित दामों पर खरीदकर खूब सराहा।
प्रदर्शनी का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रज़ा द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर की महिलाओं की भारी उपस्थिति से प्रदर्शनी में विशेष रौनक देखने को मिली। कार्यक्रम की आयोजक रिचा अशेष और ज्योति शर्मा ने सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं उपहार देकर स्वागत और सम्मान किया।
कार्यक्रम में फ्लोरेन्स नाइटिंगेल स्कूल की निदेशक सरला स्वरूप और हरसहाय श्यामलाल ज्वेलर्स की निदेशक उमा सूर्य प्रकाश विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
आयोजक रिचा अशेष ने बताया कि इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें एक सफल उद्यमी के रूप में स्थापित करना है। वहीं महिला उद्यमी विनीता सोलंकी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं और ग्राहकों को एक ही स्थान पर उच्च गुणवत्ता के उत्पाद किफायती दरों पर उपलब्ध कराते हैं।
महिला व्यवसायी रीमा मिगलानी ने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी हस्तशिल्प को बढ़ावा देने का एक मजबूत माध्यम है, जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलता है और उनमें नई ऊर्जा का संचार होता है।
प्रदर्शनी में रीतिका गुप्ता, किमी रस्तोगी, दीप्ति कटारिया, नितिका अग्रवाल, नम्रता रस्तोगी, नीति शर्मा, सिमरन नारंग सहित 40 से अधिक महिलाओं ने अपने उत्पादों के स्टॉल लगाकर ग्राहकों का विश्वास जीता।

Discussion about this post