नया बदायूं, संवाददाता।
पर्यावरण संरक्षण और बढ़ते प्रदूषण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ बदायूं गोल्ड द्वारा माझिया रोड पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य घटते वन क्षेत्र को बढ़ावा देना और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व असिस्टेंट गवर्नर डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा प्रथम पौधा रोपित कर किया गया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने नीम, पीपल सहित छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधे रोपित किए।
क्लब के सचिव प्रमोद कुमार शर्मा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और लोगों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करते हैं।
वरिष्ठ सदस्य गोपाल रस्तोगी ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर समस्या से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम अवश्य लगाना चाहिए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष सुरजीत गुप्ता, राम मोहन अग्रवाल, अनिल गुप्ता उर्फ सोनू, पवन शर्मा, मनोज गुप्ता, राहुल गोयल, डॉ. गोपाल वैश्य, डॉ. मोहित, सुनील गुप्ता, जितेंद्र महाजन, देवेंद्र गुप्ता, डॉ. कौशल गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता, डॉ. तोशिंदर सिंह, मुकेश गुप्ता, मनोज मसीह, डॉ. वैभव गुप्ता, राजेश गुप्ता, डॉ. मोहित शर्मा, संजीव सक्सेना, अमित वैश्य सहित उपस्थित रहे।

Discussion about this post