नया बदायूं, संवाददाता।
उत्तर प्रदेश के मंडल बरेली और बदायूं में अलग-अलग स्थान पर आयोजित किसान गोष्ठी कार्यक्रम पंजाब नेशनल बैंक प्रबंधन की ओर से किया गया। पंजाब नेशनल बैंक के कार्यपालक निदेशक डी. सुरेन्द्रन के नेतृत्व में आज बरेली मंडल में दो अत्यंत महत्वपूर्ण और भव्य कार्यक्रमों का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। कार्यपालक निदेशक ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक केवल बैंक नहीं किसानों के विकास और विश्वास का स्थान है, जहां किसानों को सस्ते ब्याज दर पर लोन मिलता है और उनकी खेती किसानी के साथ-साथ पशुपालन को बढ़ावा मिल रहा है। जिससे किसानों की आय दोगुनी हो रही है। पंजाब नेशनल बैंक किसानों, युवाओं नौजवानों को रोजगार के संसाधन भी उपलब्ध करा रहा है।

शुक्रवार को बदायूं शहर के डायट ऑडिटोरियम में भव्य ‘किसान गोष्ठी’ का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पीएनबी के कार्यपालक निदेशक डी. सुरेन्द्रन मौजूद रहे। संबोधन में उन्होंने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने में पीएनबी की निरंतर प्रतिबद्धता पर बल दिया। इस गोष्ठी में कृषि और ग्रामीण विकास क्षेत्र के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भी शिरकत की और किसानों का मार्गदर्शन किया। जिनमें प्रमुख रूप से रणजीत कुमार चौबे, (मण्डल प्रमुख बरेली), अवधेश कुमार तिवारी (उप मंडल प्रमुख बरेली), बदायूं , विशाल कंसल (एजीएम एवं जिला विकास प्रबंधक, नाबार्ड), मनोज रावत (जिला कृषि अधिकारी बदायूं), डॉ. सौहार्द दुबे (कृषि विज्ञान केंद्र – KVK बदायूं), शामिल रहे | किसान गोष्ठी में 650 से अधिक प्रगतिशील किसानों और स्वयं सहायता समूहों (SHG) से जुड़ी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यहां उन्हें आधुनिक कृषि पद्धतियों और बैंक की कल्याणकारी ऋण योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अगले चरण में बरेली के आईएमए (IMA) ऑडिटोरियम में पंजाब नेशनल बैंक के स्टाफ सदस्यों के लिए एक ‘टाउन हॉल मीटिंग’ का आयोजन किया गया। इस बैठक में पीएनबी बरेली मंडल के सभी अधिकारी और कर्मचारी कर्मचारी पूर्ण रूप से उपस्थित रहे। टाउन हॉल मीटिंग के दौरान कार्यपालक निदेशक डी. सुरेन्द्रन ने बैंक स्टाफ के साथ एक बेहद सकारात्मक, स्वस्थ और सार्थक संवाद किया। उन्होंने कर्मचारियों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और आगामी वित्तीय वर्ष में बैंक की प्रगति, ग्राहक सेवा में उत्कृष्टता लाने तथा डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर लीड बैंक मैनेजर रितेश वर्मा सहित मौजूद रहे।

Discussion about this post