• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बदायूं : मोदी सरकार के 12 वर्ष में 11,346 करोड़ 91 लाख की धनराशि से कराए गए विकास कार्य

Naya Badaun by Naya Badaun
June 13, 2026
बदायूं : मोदी सरकार के 12 वर्ष में 11,346 करोड़ 91 लाख की धनराशि से कराए गए विकास कार्य
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।

केंद्र की मोदी सरकार के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। 12 वर्ष के पूर्ण होने पर सरकार द्वारा शहर से देहात तक और गांव तक कराए गए विकास कार्यों एवं योजनाओं के प्रचार-प्रसार को जन जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिसमें पहुंचे जिला प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार वन एवं पर्यावरण जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष विकास, विश्वास, सुशासन और जनकल्याण की ऐतिहासिक यात्रा के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से प्रारम्भ हुई यह यात्रा जनता के अटूट विश्वास और सरकार के सेवा भाव पर आधारित रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को धरातल पर उतारते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जनधन योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन तथा स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं सेे करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में सुशासन को समर्पित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा 140 करोड़ भारतीयों की निरंतर सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद के प्रभारी मंत्री व प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन एवं पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग डॉ. अरूण कुमार सक्सेना की अध्यक्षता में मीडिया संवाद का आयोजन किया गया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश में सड़क, रेल, मेट्रो, हवाई अड्डों एवं डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्गों का विस्तार, वंदे भारत ट्रेनों का संचालन, अमृत भारत स्टेशन योजना, मेट्रो नेटवर्क का विस्तार तथा भारतनेट परियोजना देश के विकास की नई पहचान बनी हैं। उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व मंच पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है तथा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर है।

प्रभारी मंत्री ने नेकपुर में स्वच्छता अभियान से दिया स्वच्छ भारत का संदेश

मीडिया संवाद कार्यक्रम के उपरांत प्रभारी मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने नगर क्षेत्र के नेकपुर में स्वच्छ भारत अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की।  उन्होंने सांकेतिक रूप से झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया तथा नागरिकों से स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता जनभागीदारी से ही सफल हो सकती है और प्रत्येक नागरिक को इसे अपनी जिम्मेदारी के रूप में अपनाना चाहिए। इसके साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सर्टीफिकेट वितरित किए गए। प्रभारी मंत्री ने लाभार्थियों से संवाद कर योजनाओं से प्राप्त लाभ की जानकारी ली तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पहुंचाया जाए। इसके अलावा उन्होंने जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया, नेकपुर स्थित आंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव आबेंडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा पौधारोपण भी किया।

बदायूं में 11346 करोड़ से विकास कार्य कराये

जनपद में गत 12 वर्षां में सभी विधानसभा क्षेत्रों में 11,346 करोड़ 91 लाख 11 हजार 75 रुपए की धनराशि से विकास कार्य कराए गए एवं लाभार्थियों को लाभांवित किया गया। जिसमें अवस्थापना एवं सुविधाओं में 2,148 करोड़ 02 लाख 81 हजार रुपए व्यय किए गए। अन्य निर्माण कार्याें में 1,167 करोड़ 85 लाख 32 हजार रुपए व्यय किए गए तथा विभिन्न विभागों की प्रमुख योजनाओं में 8,031 करोड़ 02 लाख 98 हजार 75 रुपए व्यय/लाभ राशि वितरित की गई। इस प्रकार जनपद बदायूं की बिल्सी, बदायूं, दातागंज, शेखूपुर, सहसवान व बिसौली सहित सभी 6 विधानसभाओं में विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों पर कुल 11,346 करोड़ 91 लाख 11 हजार 75 की धनराशि व्यय/वितरित की गई।

यह रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, डीएम अवनीश राय, एडीएम प्रशासन अरुण कुमार, जिला विकास अधिकारी अखिलेश चौबे, परियोजना निदेशक डीआरडीए सतेन्द्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, शारदेंदू पाठक, जेके सक्सेना, हीरा लाल कश्यप, मनोज कुमार गुप्ता, रानी सिंह पुंडिर सहित जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

Previous Post

किसानों के विकास और विश्वास का एकमात्र बैंक पंजाब नेशनल बैंक : डी सुरेंद्रन

Next Post

समाजसेवी दिनेश चंद्र शर्मा की तृतीय पुण्यतिथि सेवाभाव के साथ मनाई

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version