• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

फार्मासिस्टों ने 18 सूत्रीय मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना, ज्ञापन सौंपा

Naya Badaun by Naya Badaun
November 13, 2026
फार्मासिस्टों ने 18 सूत्रीय मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना, ज्ञापन सौंपा
ShareShareShare

 

बदायूं संवाददाता।

फार्मासिस्ट संवर्ग की विभिन्न समस्याओं के समाधान और 18 सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बदायूं में सीएमओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। संगठन अध्यक्ष प्रदीप चतुर्वेदी और महामंत्री शिवम रस्तोगी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के बाद फार्मासिस्टों ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग की।

एसोसिएशन की प्रमुख मांगों में फार्मासिस्ट का पदनाम फार्मेसी अधिकारी और चीफ फार्मासिस्ट का पदनाम चीफ फार्मेसी अधिकारी करने, विशेष कार्याधिकारी फार्मेसी का पद सहायक निदेशक फार्मेसी करने तथा फार्मासिस्टों की शैक्षिक और तकनीकी योग्यता के अनुरूप सेवा नियमावली में संशोधन शामिल है।

इसके अलावा फार्मासिस्ट संवर्ग के विभिन्न पदों पर 4600 से 8700 रुपये तक ग्रेड पे निर्धारित करने, चीफ फार्मासिस्ट का ग्रेड पे 5400 रुपये करने तथा फार्मासिस्टों को मिलने वाला प्रभार भत्ता 75 रुपये से बढ़ाकर 750 रुपये प्रतिमाह करने की मांग की गई।

एसोसिएशन ने प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो फार्मासिस्ट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तीन फार्मासिस्ट और दो चीफ फार्मासिस्ट के पद सृजित करने की मांग उठाई। वहीं 100 बेड से अधिक वाले अस्पतालों में फार्मासिस्ट और चीफ फार्मासिस्ट के पद बढ़ाने तथा ट्रामा सेंटरों में तीन फार्मासिस्ट और दो चीफ फार्मासिस्ट के पद निर्धारित करने की मांग भी रखी।

मांग पत्र में रिक्त पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया पूरी कराने, वर्ष 2005 के बाद नियुक्त फार्मासिस्टों की वरिष्ठता सूची जारी करने, ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों में दवाओं की आपूर्ति के लिए वाहन उपलब्ध कराने और फार्मासिस्टों को पद सहित तैनाती देने की मांग शामिल है।

एसोसिएशन ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में दवाओं का वितरण और रखरखाव प्रशिक्षित फार्मासिस्टों से ही कराने पर जोर दिया। साथ ही फार्मेसी एक्ट 1948 की धारा 42 और फार्मेसी प्रैक्टिस रेगुलेशन 2015 का हवाला देते हुए दवाओं के वितरण का कार्य फार्मासिस्टों से कराने की मांग की।

धरना प्रदर्शन में कमर इकबाल, संदीप कुमार, गौरव कुमार, भुवनेश सक्सेना, सतीश वर्मा, राजेश कुमार, चंद्रपाल, संदीप कुमार सिंह, पंकज शंकर, नवाबुल हसन, प्रेमपाल, राकेश कुमार साहू, गौरव कुमार, विजय कुमार मिश्रा, कृष्णपाल, जैनेंद्र कुमार सिंह और पंकज सक्सेना सहित अन्य फार्मासिस्ट शामिल रहे।

Previous Post

बदायूं में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 114 वाहनों के चालान

Next Post

नवीगंज में रामलीला के दूसरे दिन हुआ रावण जन्म और श्रीराम जन्म का मंचन

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version