बदायूं संवाददाता।
सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कुल 114 वाहनों के चालान किए। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी हरिओम के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में 104 वाहनों के चालान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, रॉन्ग साइड ड्राइविंग और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने पर किए गए। वहीं, 10 वाहनों के चालान ओवरलोडिंग, रिफ्लेक्टर न होने, वैध फिटनेस प्रमाणपत्र और बीमा के बिना वाहन संचालित करने पर किए गए। परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने की अपील की है। विभाग ने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की भी हिदायत दी। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षित वाहन संचालन से स्वयं के साथ दूसरों का जीवन भी सुरक्षित रखा जा सकता है।

Discussion about this post