बदायूं, संवाददाता।
समाजवादी छात्र सभा की ओर से चलाए जा रहे छात्र-नौजवान PDA जागरूकता एवं सदस्यता अभियान के तहत बुधवार को 115 विधानसभा क्षेत्र बदायूं के दास डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री आबिद रजा की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं और युवाओं से संवाद किया गया तथा शिक्षा से संबंधित उनकी समस्याएं और सुझाव सुने गए। आयोजकों के अनुसार कई छात्र-छात्राओं ने समाजवादी छात्र सभा की सदस्यता भी ग्रहण की। समाजवादी छात्र सभा का प्रदेशव्यापी अभियान इन दिनों विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्र संपर्क, सदस्यता और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर संवाद के रूप में चलाया जा रहा है।
इस अवसर पर साजिद अली, अतुल राठौर, मोतिशाम सिद्दीकी, मोहित पटेल, अनीस सिद्दीकी, फैजान रईन, छात्र सभा जिला उपाध्यक्ष नफीसुर अली, जिला उपाध्यक्ष विकास पटेल, शिवम पटेल, जिला सचिव जातिन शर्मा, अजय वर्मा, रवि मौर्य, जिला सचिव शिराज अल्वी, सुदेश गुर्जर, आलोक पाल, छात्र सभा विधानसभा अध्यक्ष आदित्य यादव, हर्ष यादव, उदय पाल, आदित्य गाजी, अरमान गाजी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Discussion about this post