लखनऊ। राज्य ब्यूरो
भाजपा प्रदेश कार्यालय में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, राष्ट्रीय मंत्री एवं सह प्रभारी जगदीश पटेल, प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, ब्रज क्षेत्र प्रभारी गीता शाक्य और क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों, संगठनात्मक गतिविधियों और भविष्य की कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा निर्धारित कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया।
बैठक में प्रदेश संगठन की आगामी प्राथमिकताओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संगठन के अभियानों और कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। साथ ही पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर भी चर्चा हुई।
इस दौरान प्रदेश महामंत्री, क्षेत्रीय प्रभारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय महामंत्री सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और आगामी लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में कहा गया कि मजबूत संगठन, प्रभावी रणनीति और समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा लगातार अपने लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ रही है। बैठक में ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल उर्फ बाबी भैया और क्षेत्रीय मंत्री महेश राठौर भी शामिल हुए।

Discussion about this post