• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

दातागंज में रोजगार मेला : 832 युवाओं का चयन, 2310 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा

Naya Badaun by Naya Badaun
September 19, 2026
दातागंज में रोजगार मेला : 832 युवाओं का चयन, 2310 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।

सेवा संकल्प अभियान के तहत तहसील दातागंज स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सत्यवती मेमोरियल इंटर कॉलेज, ढिलवारी परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेले में 30 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। मेले में 2310 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कर साक्षात्कार में हिस्सा लिया, जिनमें से 832 युवाओं का चयन/शॉर्टलिस्ट किया गया।

रोजगार मेले का शुभारंभ दातागंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजीव कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों और संस्थानों ने प्रतिभाग कर युवाओं का साक्षात्कार एवं चयन किया है।

इस दौरान जिलाधिकारी अवनीश राय और सीडीओ गामिनी सिंगला समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने मेले में पहुंचे युवाओं से संवाद किया। अधिकारियों ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराने के लिए शासन की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। रोजगार मेले युवाओं के लिए महत्वपूर्ण मंच हैं, जहां उन्हें एक ही स्थान पर विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर मिलते हैं। उन्होंने अधिकारियों को अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मेलों से जोड़ने और पात्र युवाओं को रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मेले में विभिन्न कंपनियों ने अलग-अलग पदों के लिए अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए। चयन प्रक्रिया के बाद योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित युवाओं में रोजगार मिलने को लेकर उत्साह और खुशी दिखाई दी। लाभार्थियों ने रोजगार मेले के आयोजन के लिए जिला प्रशासन और सेवायोजन विभाग का आभार जताया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी दातागंज, जिला सेवायोजन अधिकारी, प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई, दातागंज ब्लॉक प्रमुख अत्येंद्र विक्रम सिंह सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Previous Post

शिकायतों का सर्वोच्च प्राथमिकता पर करें निस्तारण : डीएम

Next Post

सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यालयों में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version