नया बदायूं, संवाददाता उसावां।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उसावां ब्लॉक क्षेत्र की रिजौला समिति स्थित दलेलनगर साधन सहकारी समिति में शनिवार को देशभक्ति और उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। समिति के सभापति कुलदीप सिंह ने सुबह 8 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाया और देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में क्षेत्र के किसान, समिति के बोर्ड सदस्य सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। इस दौरान देश के लिए शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया और उपस्थित लोगों में मिष्ठान का वितरण किया गया।

समिति के सभापति कुलदीप सिंह ने सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपस्थित किसानों और क्षेत्रवासियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध हुई है, जबकि पहले किसानों को खाद की उपलब्धता को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ता था।

कार्यक्रम में कैलाश चंद्र, धनवीर सिंह, रोहित कुमार मिश्रा, केशव सिंह, राम लखन सिंह, संजय सिंह, रितेश चौहान, सुरजीत यादव, मोनू शर्मा, वीरेश राठौर, देवेंद्र कुमार सिंह राजपूत, सोनू सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Discussion about this post