• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, डीएम ने कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण

Naya Badaun by Naya Badaun
August 15, 2026
हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, डीएम ने कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।

जनपद में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना के साथ मनाया गया। डीएम अवनीश राय ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित शहीद स्थल पर डीएम एवं अन्य अधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया और उनके बलिदान को याद किया। अधिकारियों ने जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान भी हुआ।


कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम अवनीश राय ने कहा कि आजादी का यह उत्सव हमारे पूर्वजों के महान त्याग और बलिदान का परिणाम है। देश को स्वतंत्रता बड़े संघर्ष और कुर्बानियों के बाद मिली है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने पद और जिम्मेदारी के अनुरूप देश की गरिमा बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। भावी पीढ़ी को स्वतंत्रता के महत्व और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग से परिचित कराने की आवश्यकता है।


एडीएम वित्त एवं राजस्व महेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कठिन संघर्ष के बाद देश को आजादी मिली और इसके बाद संविधान लागू हुआ। अमर शहीदों की कुर्बानियों को याद करते हुए प्रत्येक व्यक्ति को देश के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए। एडीएम प्रशासन अरुण कुमार ने कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलना भी आजादी की उपलब्धियों का हिस्सा है। उन्होंने लोगों से वीर सपूतों की स्मृति में कम से कम दो दीप प्रज्ज्वलित करने और बच्चों को स्वतंत्रता सेनानियों की वीरगाथाएं सुनाने का आह्वान किया। एडीएम न्यायिक अंजुम बी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए। नगर मजिस्ट्रेट सुमित सिंह, जिला राजस्व अधिकारी अनुराग सिंह एवं डिप्टी कलेक्टर सुरेन्द्र ने भी अपने विचार व्यक्त किए।


विकास भवन में सीडीओ ने किया ध्वजारोहण
सीडीओ गामिनी सिंगला ने विकास भवन परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इसके बाद आयोजित बैठक में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी मनोज कुमार सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए सतेन्द्र कुमार, डीसी मनरेगा मानसिंह सक्सेना, डीसी एनआरएलएम अजय प्रताप सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार कुलश्रेष्ठ सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


शहर में हुए विविध आयोजन
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर पालिका परिषद बदायूं में सांस्कृतिक कार्यक्रम, कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दिवस पर शहर के प्रमुख चौराहों पर रंगोली बनाई गई और प्रभात फेरी निकाली गई।

माल्यार्पण किया गया
कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्मारक, सुभाष चौक, अंबेडकर पार्क, गांधी ग्राउंड, शास्त्री चौक, नेहरू चौक, भामाशाह चौक, भगत सिंह चौक, पटेल चौक, भगवान परशुराम चौक और रानी लक्ष्मीबाई चौक पर माल्यार्पण किया गया। गांधी जन्मशती नेत्र चिकित्सालय और बदायूं क्लब में भी ध्वजारोहण हुआ।

प्रतियोगिताएं की गई
लोची नगला में श्रमदान किया गया। जिला चिकित्सालय महिला एवं पुरुष, राजकीय मेडिकल कॉलेज तथा जिला कारागार में फल वितरित किए गए। शैक्षणिक संस्थानों में ध्वजारोहण के साथ खेलकूद, भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। निर्बल वर्ग की बस्तियों में टीकाकरण किया गया। इसके अलावा जनपदभर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।

Previous Post

दलेलनगर साधन सहकारी समिति में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Next Post

केंद्रीय राज्यमंत्री ने ध्वजारोहण कर दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version