• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

महिला अस्पताल की व्यवस्थाएं परखने पहुंची शासन की टीम, एसएनसीयू का निरीक्षण

Naya Badaun by Naya Badaun
September 9, 2026
महिला अस्पताल की व्यवस्थाएं परखने पहुंची शासन की टीम, एसएनसीयू का निरीक्षण
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।

जिला महिला अस्पताल में मरीजों और नवजातों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए कवायद तेज हो गई है। इसी के तहत शासन द्वारा गठित जिला क्वालिटी परामर्शदाताओं की एक विशेष टीम ने जिला महिला अस्पताल की स्पेशल न्यूबर्न केयर यूनिट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कायाकल्प पीयर असेसमेंट के तहत अस्पताल की व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों की कसौटी पर परखा गया। अलग-अलग हिस्सों का लिया जायजा, कर्मचारियों से की पूछताछ

शासन की इस विशेष टीम में शाहजहांपुर के जिला क्वालिटी परामर्शदाता डॉ तौकीर नबी और फर्रुखाबाद के जिला क्वालिटी परामर्शदाता डॉ शेखर शामिल रहे। टीम के सदस्यों ने एसएनसीयू के अलग-अलग वार्डों और हिस्सों का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने वहां भर्ती नवजातों को दी जा रही उपचार सुविधाओं, चिकित्सा उपकरणों की स्थिति और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा। इसके साथ ही टीम ने वहां तैनात संबंधित स्वास्थ्य कर्मचारियों से व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।
जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ शोभा अग्रवाल ने बताया कि कायाकल्प योजना के तहत होने वाले इस मूल्यांकन का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य इकाइयों में उपलब्ध सुविधाओं और आंतरिक व्यवस्थाओं को पहले से बेहतर बनाना है। इससे न केवल अस्पताल के बुनियादी ढांचे में सुधार होगा, बल्कि यहां आने वाले मरीजों को और अधिक गुणवत्तापूर्ण व बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
कायाकल्प योजना के तहत पीयर असेसमेंट इस प्रक्रिया का दूसरा और बेहद महत्वपूर्ण चरण है। इसके अंतर्गत एक स्वास्थ्य संस्था के विशेषज्ञ डॉक्टरों और कर्मचारियों द्वारा दूसरी स्वास्थ्य संस्था की व्यवस्थाओं का निरीक्षण व निष्पक्ष मूल्यांकन किया जाता है। इस चरण के सफलतापूर्वक पूरे होने के बाद अब अस्पताल का फाइनल असेसमेंट किया जाएगा, जिसके आधार पर स्वास्थ्य इकाई की अंतिम रैंकिंग तय होगी।

Previous Post

बागपत हादसे में बदायूं के 13 श्रद्धालुओं की मौत

Next Post

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक संपन्न, पुरानी पेंशन बहाली की उठी मांग

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version