• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बागपत हादसे में बदायूं के 13 श्रद्धालुओं की मौत

Naya Badaun by Naya Badaun
September 8, 2026
बागपत हादसे में बदायूं के 13 श्रद्धालुओं की मौत
ShareShareShare

नया बदायूं संवाददाता।

बागपत जिले में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर 7 सितंबर की देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बदायूं के 13 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। श्रद्धालु राजस्थान के बागड़धाम (गोगामड़ी) से दर्शन कर पिकअप वाहन से बदायूं लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया।

हादसे में जयसिंह (50), साधुराम (50), मुन्नी देवी, मूर्ति (30), रामेश्वर (65), अमनेश (35), भगवती देवी (45), सौरभ (5), दीक्षा (2) समेत निजामपुर, चेतुनगला सुगड़पाल, जोड़ीनगला और बख्तीनगला के लोगों की मौत हुई। चित्रपाल (45) गंभीर रूप से घायल हैं और उनका उपचार जारी है।

घटना के बाद कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश सरकार से मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा और बच्चों की मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था करने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिला कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह और जिला महासचिव मोरपाल प्रजापति ने किया। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य जितेंद्र कश्यप, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष वीरेश तोमर, शफी अहमद, इखलास हुसैन, ओमप्रकाश प्रजापति, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के पदाधिकारी समेत अन्य कांग्रेस नेता शामिल रहे। कांग्रेस नेताओं ने दिवंगतों की आत्मा की शांति और घायल चित्रपाल के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

Previous Post

राष्ट्रीय एड्स व एसटीडी नियंत्रण कार्यक्रम पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version