• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को निशुल्क बस यात्रा का तोहफा, 60 वर्ष से अधिक महिलाओं को आजीवन मुफ्त सफर

Naya Badaun by Naya Badaun
August 26, 2026
रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को निशुल्क बस यात्रा का तोहफा, 60 वर्ष से अधिक महिलाओं को आजीवन मुफ्त सफर
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।

रक्षाबंधन के अवसर पर बुधवार को परिवहन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मातृशक्ति को निशुल्क बस यात्रा का तोहफा दिया गया। लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए आजीवन निशुल्क बस यात्रा की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण अध्याय परिसर स्थित ऑडिटोरियम में किया गया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
योजनाओं के स्टॉलों का किया अवलोकन
प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से योजनाओं और उनके लाभार्थियों की जानकारी ली। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई गई तथा नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं को साड़ी और मिठाई भी वितरित की गई।
मातृशक्ति के सम्मान और सुरक्षा पर जोर
मंत्री धर्मपाल सिंह ने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व से एक दिन बाद तक माताओं-बहनों के लिए निशुल्क बस सेवा की व्यवस्था की है। इसके साथ ही 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए आजीवन निशुल्क बस यात्रा का प्रावधान किया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है और सरकार जो कहती है, उसे पूरा करने का काम कर रही है। योगी सरकार की प्राथमिकता मातृशक्ति का सम्मान बढ़ाने के साथ उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बहन-बेटियों की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। मंत्री ने गौ माता के पालन और सेवा पर भी जोर दिया।

केंद्र और प्रदेश सरकार मातृशक्ति के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व से एक दिन बाद तक उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार नारी शक्ति के सम्मान एवं सशक्तीकरण के लिए लगातार योजनाएं संचालित कर रही है।

अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
कार्यक्रम में DM अवनीश राय, SSP अंकिता शर्मा, एडीएम प्रशासन अरुण कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा सिंह, MLC प्रतिनिधि शरदेंदु पाठक सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन समाज कल्याण विभाग के महाराज सिंह ने किया। आयोजन के दौरान महिलाओं और लाभार्थियों में सरकार की योजनाओं को लेकर उत्साह देखने को मिला।

Previous Post

दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने के नाम पर रंगदारी वसूलने पर फर्जी भाजपा नेता अमन मयंक शर्मा के बाद शिवकांत शर्मा भी गिरफ्तार, जेल भेजा

Next Post

राजा की सीकरी में अंबेडकर प्रतिमा विवाद पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, गुरुवार को गांव पहुंचेगा जांच दल

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version