• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

जनपद भर में शांतिपूर्ण तरीके से मना ईद उल अजहा का पर्व, पूर्वमंत्री आबिद रजा ने ईदगाह पहुंचकर नमाजियों को दी मुबारकबाद

Naya Badaun by Naya Badaun
May 28, 2026
जनपद भर में शांतिपूर्ण तरीके से मना ईद उल अजहा का पर्व, पूर्वमंत्री आबिद रजा ने ईदगाह पहुंचकर नमाजियों को दी मुबारकबाद
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता। 

जनपद भर में ईद उल अजहा का पर्व आस्था और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। ईद उल अजहा की नमाज भी मस्जिदों से लेकर ईदगाहों तक शांतिपूर्ण माहौल के बीच संपन्न हुईं। ईद उल अजहा के पर्व पर जिले भर में शांतिपूर्ण माहौल है और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट बना हुआ है। डीएम अवनीश कुमार राय और एसएसपी अंकित शर्मा ने मस्जिदों सहित शहर में भ्रमण किया और जिले भर की पल-पल की खबर ले रहे हैं। जिलेभर में मजिस्ट्रेट अफसर तैनात है। पुलिस और पीएसी बल लगा हुआ है जिससे पूरा दिन और पर्व शांतिपूर्ण माहौल के बीच गुजर सके। वही खुफिया तंत्र के साथ सोशल मीडिया पर भी पुलिस की टीम में सक्रिय बनी हुई है।

गुरुवार को जनपद भर में ईद उल अजहा का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा रहा है। बदायूं शहर में भी ईद उल अजहा का पर्व आस्था और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पूर्वमंत्री आबिद रज़ा ने ईद उल अज़हा की नमाज ईदगाह में अदा की। ईदगाह पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा की ओर से हर साल की तरह इस बार भी एक कैंप लगाया गया। इस कैम्प में पूर्वमंत्री आबिद रजा के साथ बदायूं लोक सभा सांसद आदित्य यादव के निजी सचिव अनिल गोस्वामी, आज़मगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव के निजी सचिव अवधेश यादव, आज़मगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव के निजी सचिव विपिन यादव और लोगो से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और भाईचारे की मिसाल पेश की। पूर्व मंत्री आबिद रजा ने सभी नमाजियों के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। पूर्व मंत्री आबिद रजा के साथ उनके बड़े बेटे दयान रजा और छोटे बेटे अदान रजा भी मौजूद रहे।

युवाओं में दिखी सेल्फी की होड़

नमाज अदा करने के बाद सभी नमाजियों ने पूवमंत्री आबिद रज़ा के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। युवाओ में पूर्वमंत्री आबिद रज़ा के साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी रही। नमाज के बाद पूर्वमंत्री आबिद रज़ा ज़िला काज़ी हज़रत अतीफ मिंया कादरी साहब से मिलने उनके आवास पहुंचे ।

यह रहे मौजूद

इस अवसर पर बदायूं लोकसभा सांसद आदित्य यादव के निजी सचिव अनिल गोस्वामी, आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव के निजी सचिव अवधेश यादव, विपिन यादव, ओमवीर सिंह यादव, हर्षित यादव, सभासद अनवर खां, सभासद छोटा, सभासद मुशाहिद, सभासद भूरे, फ़रहत सिद्दीकी, अनीस सिद्दीकी, कौसर अली, युनुस अल्वी, सीएल गौतम एडवोकेट, अमन यादव, फहीम, बब्लू रिजवान सहित नगर पालिका स्टाफ आदि लोग मौजूद रहे।

 

आजमगढ़ सांसद के निजी सचिव ने दी मुबारकबाद

समाजवादी पार्टी के नेता, मुख्य सचेतक, लोक लेखा समिति के सदस्य तथा सांसद धर्मेंद्र यादव के निजी सचिव विपिन यादव ने आज ईद-उल-अजहा के मौके पर हजरत सुल्तान उल आरफीन शाहे विलायत हजरत सैयद विलायत शाही की दरगाह पर, डॉ. मौलाना यासीन उस्मानी के आवास पर , मोतशाम सिद्दीकी के आवास पर, पूर्व मंत्री आबिद रज़ा के आवास पर जाकर लोगों से गले मिलकर मुबारक़बाद पेश की। इस मौके पर अवधेश यादव, ओमवीर यादव, फरहत अली, ब्रह्मपाल सिंह, अनवर खान, बबलू, सुहैल सिद्दीकीआदि सहित तमाम लोग साथ रहे।

मोहम्मदगंज में शांतिपूर्ण तरीके से पढ़ी गई नमाज

बदायूं के कादरचौक के गांव मोहम्मदगंज में आज गुरुवार को ईद उल अजहा की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से पढ़ी गई। इसके बाद नमाजियों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। वही गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर उच्च अधिकारियों के निर्देशन में मोहम्मदगंज चौकी इंचार्ज मोहित नैन चौकी स्टाफ के साथ मौजूद रहे।

Previous Post

ईओ की कुर्सी पर बैठकर चपरासी के रिश्तेदार ने बनाई रील, वीडियो वायरल

Next Post

एडी हेल्थ बरेली तक पहुंचा मेडिकल कॉलेज में महिला की मौत का मामला, डॉक्टरों पर गिरेगी गाज

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version