• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

स्वास्थ्य विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कार्यालयों में साहब की नहीं अब अस्पताल पर मरीजों की करेंगे सेवा

Naya Badaun by Naya Badaun
May 28, 2026
स्वास्थ्य विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कार्यालयों में साहब की नहीं अब अस्पताल पर मरीजों की करेंगे सेवा
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।
बदायूं स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अफसर नवागत सीएमओ डॉ. मोहन झा ने एक ऐसा कार्य किया है। जिससे सीएमओ की हर ओर तारीफ हो रही है। सीएमओ ने शासन की गाइड लाइन और डीएम के निर्देशों का पालन करते हुए सीएमओ कार्यालय में लगे चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को अधिकारियों व स्वंय की सेवा से हटाकर मरीजों की सेवा में लगा दिया है। अब चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी खाली बैठकर कार्यालयों में ऐसी की हवा न खायेंगे बल्कि सीएचसी-पीएचसी पर मरीजों की सेवा करेंगे। सभी को ऐसे अस्पतालों पर लगाया है जहां से होकर गंगा एक्सप्रेस-वे निकल रहा है।

27 मई को सीएमओ डॉ. मोहन झा ने अपने एवं अन्य अधिकारियों के कार्यालयों के चतुर्थ श्रेणी नौ कर्मचारियों का दबादला सीएचसी-पीएचसी पर कर दिया है। सीएचसी-पीएचसी पर कर्मचारियों की कमी थी और चिकित्सा अधीक्षक डीएम की बैठक में कर्मचारियों की कमी का हवाला दे रहे थे। देहात के अस्पतालों में सफाई, वार्ड व्यवस्था और अन्य जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे थे। डीएम अवनीश राय ने बीते दिनों बैठक में सीएमओ से गंगा एक्सप्रेस-वे वाले इलाकों की सीएचसी-पीएचसी पर स्टाफ तैनात करने को कहा था, इसलिए सीएमओ ने तबादला कर दिया है। जिसमें सीएमओ कार्यालय के कक्ष संख्या एक से जमील अहमद, स्टोर से उर्मिलेश और धर्मपाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दातागंज भेजा गया है। वहीं, इकलास हुसैन को सीएचसी बिनावर, हुमायूं को सीएचसी जगत, इमरान और फैजान को सीएचसी समरेर में तैनाती दी गई है। एएनएम ट्रेनिंग सेंटर से वसीम अहमद को भी समरेर और मोहित कुमार को शहजादनगर बिल्सी भेजा गया है। सीएमओ ने कहा कि तत्काल प्रभाव से सभी कर्मचारी जाकर ड्यूटी को ज्वाइन करेंगे, जिससे देहात के केंद्रों की चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर किया जा सके। सीएमओ ने तबादला कर शासन गाइड लाइन और डीएम के निर्देशों का पालन किया है और जनहित का कार्य किया है।

सीएमओ की सुनिए:::::
सीएमओ डॉ. मोहन झा का कहना है कि डीएम के निर्देश हैं कि गंगा एक्सप्रेस-वे पर बहुत हादसा हो रहे हैं, मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिले। इसके लिए सीएचसी-पीएचसी को बेहतर किया जाये। सीएचसी-पीएचसी पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की संख्या बहुत कम थी इसलिए कार्यालय से हटाकर लगाया है। पहले मरीजों की सेवा जरूरी है। शासन की प्राथमिकता जनहित की सेवा है। इसीलिए नौ कर्मचारियों को अलग-अलग केंद्रों पर तैनात किया है।

Previous Post

दबंगों और अपराधियों ने किसान की जमीन पर किया दिनदहाड़े कब्जा, देखती रह गई बदायूं पुलिस

Next Post

ईओ की कुर्सी पर बैठकर चपरासी के रिश्तेदार ने बनाई रील, वीडियो वायरल

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version