• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

जनप्रतिनिधियों के आवहान के साथ बदायूं में जनगणना का कार्य शुरू

Naya Badaun by Naya Badaun
May 22, 2026
जनप्रतिनिधियों के आवहान के साथ बदायूं में जनगणना का कार्य शुरू
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।
देश में जगणना का कार्य चल रहा है। पहले चरण में स्वा गणना का कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके बाद अब हाउस बार गणना शुरू कर दी गई। इसमें शहर के अलावा जिले भर में प्रगणक एवं सुपरवाइजर लगाये हैं। इनकी मॉनीट्रिंग को अधिकारी लगाये गये हैं और जनगणना सेल खोला गया है। फिलहाल स्वा गणना पूर्ण होने के बाद हाउस पर जनगणना शुरू कराई गई है। जिसमें जनप्रतिनिधियों की ओर से आवहान भी कराया गया है और उनके साथ शुरूआत कराई गई है। जिसमें जनता से जनगणना में सहयोग की अपील की गई है।

बदायूं जनपद में स्वा गणना का कार्य पूर्ण होने के बाद शुक्रवार 22 मई से हाउस बार जनगणना का कार्य जिले भर में शुरू कराया गया है। डीएम अवनीश राय के निर्देशन में बदायूं के अलावा बिल्सी, दातागंज और सहसवान, बिसौली तहसील में भी शुरू कराया गया है। हाउस बार जनगणना को लेकर बदायूं शहर में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता और नगर पालिका चेयरमैन फात्मा रजा एवं डीएम अवनीश कुमार राय के अवास से शुरूआत कराई गई। यहां एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेश कुमार पाल व नगर पालिका ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी भी मौजूद रहे और हाउस बार जनगणना को शुरू कराया गया है। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि जनगणना के कार्य में आमजन से अपील है कि कर्मचारियों का सहयोग करें। कर्मचारी इस भीषण गर्मी में आपके घर जाकर जनगणना करेंगे। ऐसे में सही जानकारी दें और सही जनगणना को करायें। चेयरमैन फात्मा रजा ने कहा कि हाउस बार घर-घर जाकर कर्मचारी गणना करेंगे, इसमें हर परिवार को आगे आकर कर्मचारियों का सहयोग करना चाहिए।

बदायूं शहर में 350 प्रगणक और 59 सुपरवाइजर लगे
ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने बताया कि बदायूं शहर में हाउस बार जनगणना को लेकर 350 प्रगणक लगाये गये हैं वहीं 59 सुपरवाइजर लगाये गये हैं। यह हाउस बार गणना करेंगे फिर 31 बिन्दुओं के साथ ऑनलाइन फीड़िंग व लिस्टिंग होगी। बताया कि एक प्रगणक 100 से 120 घर का कार्य दिया गया है। जिसमें 600 से 800 जनसंख्या रहेगी। वहीं एक सुपरवाइजर पर पांच से छह प्रगणक होंगे। जिनका कार्य संपन्न करायेगा। इसके लिए कंट्रोल रूम भी खोला गया है।

उझानी और कछला में भी अभियान शुरू
उझानी और कछला निकाय में भी हाउस बार गणना का कार्य शुरू किया गया है। ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने बताया कि उझानी नगर पालिका में 105 प्रगणक हैं और 11 सुपरवाइजर हैं। इसके अलावा कछला नगर पंचायत में 21 प्रगणक हैं और चार सुपरवाइजरों को लगाया गया है। यहां भी घर-घर जाकर लोगों की गणना करेंगे और ऑनलाइन लिस्टिंग भी की जायेगी।

जनपदभर में 6257 प्रगणक लगाये
बदायूं शासन के निर्देश पर अधिकारी, कर्मचारियों को गणना करने का प्रशिक्षण दिया गया था। प्रशिक्षण मिलने के बाद में शुक्रवार से मकान गणना का काम शुरू हो गया है। इस दौरान प्रगणकों ने घर-घर जाकर मकानों की भौतिक स्थिति, सुविधाओं और अन्य विवरणों का रिकॉर्ड तैयार करना शुरू किया। प्रशासन के अनुसार जिले में कुल 6257 प्रगणक और 1014 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। जो इस कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करेंगे। इसके अलावा प्रत्येक नगरीय निकाय में एक-एक चार्ज ऑफिसर व पांचों तहसीलों में कुल पांच चार्ज ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं। जिले में कुल 26 चार्ज ऑफिसर तैनात किए गए हैं, जबकि तकनीकी सहायता के लिए 28 टेक्निकल असिस्टेंट भी लगाए गए हैं।

डिजिटल व्यवस्था के साथ गणना कार्य
बदायूं प्रशासन ने बताया कि सात मई से 21 मई तक लोगों को स्व-गणना की सुविधा दी गई थी। जिसमें कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन माध्यम से अपने परिवार और मकान से संबंधित जानकारी स्वयं भर सकता था। एडीएम एफआर सुरेश कुमार पाल का कहना है कि यह प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और व्यवस्थित तरीके से की जा रही है। जिससे आगामी जनगणना कार्य को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाया जा सके। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे गणना टीम को सही जानकारी देकर सहयोग करें, ताकि विकास योजनाओं के लिए सटीक डेटा उपलब्ध हो सके।

Previous Post

बिजली संकट : वजीरगंज में सड़कों पर उतरे किसान, जाम लगाकर हंगामा

Next Post

स्वास्थ्य विभाग को मिले 34 करोड़, कर्मचारियों को मिलेगा जल्द वेतन

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version