नया बदायूं, संवाददाता।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय लखनऊ के आदेशों के क्रम में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में शिक्षा मित्र सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका सजीव प्रसारण बदायूं कलक्ट्रेट सभागार में दिखाया गया। यहां शिक्षामित्रों को सम्मानित किया गया और प्रतीकात्मक चेक एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित
मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ महेश गुप्ता विधायक सदर, हरीश शाक्य विधायक बिल्सी, वागीश पाठक एमएलसी के प्रतिनिधि शारदेन्दु पाठक, डीएम अवनीश राय, सीडीओ गामिनी सिंगला द्वारा दीप प्रज्ववलित कर किया गया। इसके बाद कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, उसावां की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गयी। अतिथियों के स्वागत में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, जगत की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
सरकार ने किया 18 हजार मानदेय
मुख्य अतिथि विधायक सदर महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश सराकर ने शिक्षामित्रों का मानदेय दस हजार रुपये से बढ़ाकर 18 हजार रुपये किया गया, यह सम्मान समारोह प्रदेश में शिक्षा की नीव को मजबूत करने में शिक्षामित्रों की भूमिका को मान्यता देने के लिए आयोजित किया गया है। यह शिक्षामित्रों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। विधायक बिल्सी हरीश शाक्य ने शिक्षामित्रों से आवाहन किया कि आप शिक्षक हैं अभिभावक जिस अटूट विश्वास के साथ अपने बच्चों को आपके पास भेजते है, उन बच्चों के भविष्य को संवारने और उन्हें एक आदर्श नागरिक बनाने की जिम्मेदारी आपके ऊपर है।
शिक्षामित्रों का बढ़ेगा मनोबल
डीएम अवनीश राय ने कहा कि शिक्षामित्रों को बढ़ा हुआ मानदेय उनका मनोवल बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम है। सीडीओ गामिनी सिंगला ने कहा कि शिक्षामित्र बेसिक शिक्षा में रीड़ है, वह अपने कर्त्वयों एवं दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वाहन करें, ताकि बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो सके। यहां बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा सभी अतिथिगणों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक पीसी श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार प्रजापति, कमलेश कुमार, रोहित कुमार व ज्योति सक्सेना जिला व्यायाम शिक्षिका रहीं। कार्यक्रम का संचालन कामिनी राठौर एआरपी के द्वारा किया गया।

Discussion about this post