नया बदायूं, संवाददाता।
यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम आज गुरुवार 23 अप्रैल को शाम चार बजे जारी किया जाएगा। लंबे समय से रिजल्ट की राह देख रहे हजारों विद्यार्थियों की धड़कनें अब तेज हो गई हैं। सुबह से छात्र-छात्राओं की धड़कनें तेज हो गईं और रिजल्ट घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश शासन में यूपी बोर्ड के सचिव भगवती प्रसाद ने आधिकारिक घोषणा कर दी। इस बार की बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिला स्तर पर व्यापक इंतजाम किए गए थे। जिले के कुल 98 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षाएं संपन्न कराई गईं। आंकड़ों की बात करें तो इस वर्ष कुल 67,915 परीक्षार्थी में बैठे। जिनमें हाईस्कूल के 37,339 और इंटरमीडिएट के 30,576 छात्र-छात्राएं शामिल हुये। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अनुसार, रिजल्ट को पारदर्शी और सुलभ बनाने के लिए इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट यूपीएमएसपी के साथ-साथ डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। रिजल्ट अपलोड करने की सभी तकनीकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज गुरुवार शाम ठीक 4 बजे जैसे ही वेबसाइट पर लिंक सक्रिय होगा, हजारों विद्यार्थियों का साल भर का परिश्रम उनके सामने होगा। अभिभावकों और शिक्षकों में भी परिणामों को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।
रिजल्ट इस बेबसाइट पर देखें
यूपी बोर्ड परीक्षा में 10वीं व 12वीं का रिजल्ट आने वाला है। इसको लेकर बेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट देखने को प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जारी किया जाएगा।

Discussion about this post