• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बरात में मनमानी नेग न देने पर किन्नरों ने की फायरिंग-पथराव, एक बाराती घायल

Naya Badaun by Naya Badaun
April 23, 2026
बरात में मनमानी नेग न देने पर किन्नरों ने की फायरिंग-पथराव, एक बाराती घायल
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।

उत्तर प्रदेश के बदायूं में हैरत में डालने वाला मामला सामने आया है। जनपद के कुंवरगांव क्षेत्र के हुसैनपुर में आई बारात में रस्में पूरी हो रहीं थीं और भांवरें पड़ने वालीं थीं तभी पहुंचे किन्नरों ने 11 हजार रुपये नेग में मांग लिये। दूल्हा पक्ष व दुल्हन पक्ष ने सिर्फ 1100 रुपये दिये। इस बीच कहासुनी का मामला इतना बढ़ गया कि किन्नरों से पहले नोकझोंक हुई और फिर अपनी कार से तमंचा निकालकर किन्नरों ने फायरिंग व पथराव कर दिया। इससे भगदड़ मच गई लेकिन हिम्मत कर ग्रामीणों ने किन्नरों को बंधक बना लिया और पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने घायल बराती को जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा है तो वहीं आधा दर्जन किन्नरों को पुलिस थाने ले गई है।

बदायूं जनपद के थाना कुंवरगांव क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में बुधवार की रात प्रेम शंकर की बेटी की बारात थाना मूसा जाग क्षेत्र के गांव कथरा निवासी नेमचंद्र के घर से आई। दुल्हन के पिता प्रेम शंकर मौर्य के मुताबिक शाम की शादी की सभी रस में पूरी हो गई थी लेकिन सुबह तड़के भांवरो की रस्म शुरू होने वाली थी। इसी दौरान चार पहिया गाड़ी में सवार आधा दर्जन किन्नर दुल्हन के घर के नजदीक ठहरी बारात परिसर में आ गये और दूल्हा पक्ष से अपने₹11 हजार का नेग मांगने लगे। किन्नरों को देखते ही दुल्हन पक्ष के तमाम नातेदार रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए दुल्हन के पिता के मुताबिक दूल्हा के पिता 1100 रुपये हाथ में लेकर किन्नरों को दे रहे थे, लेकिन किन्नर₹11 हजार रुपये का नेग की मांग को लेकर अड़े हुए थे। रुपयों की मांग पूरी न करने पर किन्नरों से नोकझोंक शुरू हो गया। किन्नरों ने अपना अर्धनग्न शरीर को लेकर अश्लील हरकतें करना शुरू कर दीं। जिससे बाराती लोग विरोध कर रहे थे, इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहां सुनी हो गई। बात आगे बढ़ गई तो पहले तो बीच बचाओ शुरू हुआ, इसके तुरंत ही गाड़ी में रखा तमंचा निकालकर एक किन्नर ने फायर शुरू कर दिया। फायरिंग पथराव किन्नरों ने किया तो हड़कंप मच गया। पथराव में बाराती पक्ष का गौरव निवासी कथरा घायल हो गया। फायरिंग से बारात स्थल पर भगदड़ मच गई। गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए और किन्नरों को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भेजा। वहीं किन्नरों की गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें कई लाठी डंडे और तमंचा बरामद हुए हैं। यहां तक की धारदार हथियार भी मिले, जैसे कैंची मिली है। इसके बाद किन्नरो को उन्हीं की गाड़ी में बिठा दिया गया और पुलिस थाने ले जाने लगी तो गांव वालों ने गाड़ी को घेर लिया और विरोध करने लगे। हंगामा काटने लगे और उच्चाधिनकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। समझाने के बाद आधा दर्जन किन्नरों को पुलिस थाने ले गई और कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया मौके से तमंचा बरामद हुआ है किन्नरो को हिरासत में लिया गया है। तहरीर आने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

यूपी का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे गंगा एक्सप्रेस-वे तैयार : मातृभूमि कन्नौज से जन्मभूमि बदायूं की दूरी हुई कम

Next Post

आज आयेगा यूपी बोर्ड बोर्ड परीक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version