नया बदायूं, संवाददाता।
भाजपा कार्यालय पर भाजपा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष के रूप में पूरन लाल लोधी की नियुक्ति तथा भाजपा उत्तर प्रदेश की नई प्रदेश टीम में दुर्विजय शाक्य एवं राजेश यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हर्ष व्यक्त करते हुए मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को शुभकामनाए दीं।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा पार्टी नेतृत्व द्वारा संगठन के समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं। पूरन लाल लोधी के ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष तथा दुर्विजय शाक्य एवं राजेश यादव के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने से संगठन को नई शक्ति एवं दिशा मिलेगी। उनके नेतृत्व में भाजपा और अधिक सशक्त होकर जनसेवा तथा राष्ट्रहित के कार्यों को नई गति प्रदान करेगा। उन्होंने आगे कहा प्रदेश भाजपा एवं विभिन्न मोर्चों में घोषित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएएं देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए भाजपा विस्तार और जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे। इस अवसर पर शैलेन्द्र मोहन शर्मा, जोगेंद्र सिंह पटेल, एमपी सिंह राजपूत, सीमा राठौर, बीएस मौर्य, उदयवीर दिवाकर, प्रदीप चौधरी, अनुज माहेश्वरी, आशीष शाक्य, वीरेंद्र राजपूत, अजय तोमर, राजवती वर्मा, रचना शंखधार, आरती कश्यप, अनुराग दीक्षित, अमित कुमार सिंह, मुनेंद्र सिंह मौर्य, अचल शर्मा, अनुभव उपाध्याय, वीरपाल सिंह, देव सिंह यादव, राजीव शर्मा आदि पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Discussion about this post