नया बदायूं, संवाददाता।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा प्रदेश भर में संगठन की नई कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। इसी क्रम में भाजपा बरेली के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता पूरन लाल लोधी को भाजपा बृज क्षेत्र अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पूरन लाल लोधी के बृज क्षेत्र अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। प्रदेश भर से उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं मिल रही हैं।
बदायूं जनपद में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव सिंह, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूरन लाल लोधी को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि पूरन लाल लोधी के नेतृत्व में भाजपा संगठन बृज क्षेत्र में और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यकर्ताओं ने उनके सफल, ऊर्जावान एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना करते हुए संगठन हित में बेहतर कार्य करने की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Discussion about this post