नया बदायूं, संवाददाता।
उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी श्रमिक संघ के तत्वावधान में सोमवार को मालवीय आवास गृह पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।
धरने को संबोधित करते हुए किसान नेता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग 18 हजार रुपये मानदेय की है, लेकिन सरकार ने केवल 1500 रुपये की बढ़ोतरी की है। जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुमारी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानजनक मानदेय मिलना चाहिए। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ममता भदोरिया ने मांगें पूरी न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
धरने में सुखरानी, सरिता श्रीवास्तव, आदर्श लता, कमरुल निशा, गायत्री सागर, मुमताज भारती, रामरति, सर्वेश शर्मा, कमला देवी और राजेश्वरी पाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Discussion about this post