मुजरिया, संवाददाता।Nayabadaun
थाना क्षेत्र के गांव कटैया भगवंती में खेत में बकरी चले जाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। गांव निवासी राम दुलारी पत्नी स्वर्गीय पप्पू उर्फ विजेंद्र ने पड़ोसी पुत्तू पुत्र हीरालाल पर बकरी को डंडे से पीटने का आरोप लगाते हुए मुजरिया थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी है।
राम दुलारी के अनुसार उनकी बकरी पड़ोसी पुत्तू के खेत में चली गई थी। आरोप है कि बकरी के खेत में पहुंचने से नाराज होकर पुत्तू ने उसे डंडे से पीट दिया। महिला का कहना है कि डंडे की चोट लगने के बाद बकरी बेहोश होकर गिर गई।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि बकरी के पेट में तीन बच्चे पल रहे थे। मारपीट के बाद बकरी की हालत बिगड़ गई और उसके पेट में पल रहे तीनों बच्चों की मौत हो गई। घटना से परिवार को आर्थिक नुकसान होने के साथ ही पशु के साथ हुई मारपीट को लेकर भी नाराजगी है।
वहीं, राम दुलारी का आरोप है कि जब उनकी पुत्री मीना बकरी को उठाने के लिए मौके पर गई तो पुत्तू के पुत्र पर्वेंद्र ने उसके साथ भी मारपीट की।
पीड़ित पक्ष ने पूरे मामले की जानकारी मुजरिया थाना पुलिस को देते हुए लिखित शिकायत दी है। महिला ने पुलिस से मामले की जांच कराकर बकरी के साथ मारपीट और उसकी पुत्री के साथ कथित मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Discussion about this post