• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, भारत माता के जयघोष से गूंजा बदायूं

Naya Badaun by Naya Badaun
August 10, 2026
तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, भारत माता के जयघोष से गूंजा बदायूं
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।

हर घर तिरंगा–तिरंगा यात्रा अभियान के तहत सोमवार को जनपद के बगरैन, म्याऊ एवं दातागंज ग्रामीण मंडलों में भव्य तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम् और देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में शामिल हुए।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य सहित पार्टी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
तिरंगा यात्रा के क्रम में बगरैन मंडल की यात्रा मुड़िया सताशी स्थित ठाकुरजी मंदिर से शहीद हरिओम सिंह इटऊआ तक, म्याऊ मंडल की यात्रा ब्लॉक परिसर म्याऊ से प्राचीन माता मंदिर तक तथा दातागंज ग्रामीण मंडल की यात्रा कदराबाद से हाथी भूड़ तक सम्पन्न हुई।

राष्ट्र भावना को बढ़ावा देना
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस को केवल एक उत्सव तक सीमित न रखकर देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना तथा नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है और हर भारतीय को अपनी उपलब्धियों पर गर्व है।

अभिमान का प्रतीक तिरंगा
दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता और स्वाभिमान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों से जोड़ने का माध्यम है।

आजादी को दिलाता है याद
पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा कि देश की स्वतंत्रता असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। तिरंगा हमें उन महान सेनानियों की याद दिलाता है, जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।

यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में पूर्व डीसीबी चेयरमैन उमेश राठौर, वरिष्ठ नेता राणा प्रताप सिंह, हीरा लाल कश्यप, ब्लॉक प्रमुख वजीरगंज गुड्डू देवी, ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि केसी शाक्य, जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, जिला मीडिया प्रभारी अचल शर्मा, मंडल अध्यक्ष बगरैन रितेश चौहान, सुरेश सिंह राठौर, भावेश प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष दातागंज ग्रामीण नरेश पाल, मंडल अध्यक्ष म्याऊ ओमपाल राजपूत, कुंवर शिवम प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Previous Post

खाद की किल्लत : कालाबाजारी का खेल, छोटे किसान लाइन में—बड़े किसानों को धड़ल्ले से मिल रही डीएपी-यूरिया

Next Post

कल रामपुर जाएंगे सपा महासचिव शिवपाल यादव और पूर्वमंत्री आबिद रजा, जौहर यूनिवर्सिटी का करेंगे दौरा

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version