नया बदायूं, संवाददाता दातागंज।
दातागंज ब्लॉक सभागार में मशहूर वतनपरस्त शायर, गीतकार, चित्रकार एवं आदर्श शिक्षक मरहूम शराफ़त हुसैन “समीर” बदायूंनी (बदायूं के रसखान) की पावन स्मृतियों को समर्पित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा “शाम-ए-समीर” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साहित्य और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक राजीव कुमार सिंह “बब्बू भईया” उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह एवं नगर पालिका परिषद दातागंज के चेयरमैन अनूप कुमार गुप्ता मौजूद रहे। वहीं विशेष सानिध्य अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) बरेली सन्तोष कुमार सिंह एवं खंड शिक्षा अधिकारी शेरगढ़ (बरेली) मुकेश कमल का रहा।
कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए कवियों और शायरों ने अपनी रचनाओं से समां बांध दिया। डॉ. अरविन्द धवल, डॉ. हिलाल वज़ीरगंजवी, जीतेश राज “नक़्श”, अंकिता शुक्ला, उज्ज्वल वशिष्ठ, अभिषेक अग्निहोत्री, अभिषेक अनंत, उमेश त्रिगुणायत, इमरान सैदपुरी, इरफान आबिद, जीशान नोमानी, यूनुस चिश्ती, राकेश वर्मा, केशव सक्सेना, सचिन सादिक़ बदायूंनी, कौस्तव सिंह, सौरभ हिंदुस्तानी सहित अन्य कवियों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अरविन्द धवल ने की, जबकि मंच संचालन श्रीदत्त शर्मा “मुज़तर” ने किया। कवियों की रचनाओं पर श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाईं और देर रात तक साहित्यिक माहौल बना रहा।
इस अवसर पर स्थानीय प्रतिभाशाली छात्र मोहम्मद बिलाल अंसारी को हाल ही में नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर अतिथियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के आयोजक फरहत हुसैन ने सभी अतिथियों, कवियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन साहित्यिक संस्कृति को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग, साहित्य प्रेमी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Discussion about this post