• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

पीडीए का प्रचार कर शेखूपुर विधानसभा में छा गए आबिद रजा, जनता बोली हमें दो खानदान नहीं आबिद रजा चाहिए…

Naya Badaun by Naya Badaun
April 13, 2026
पीडीए का प्रचार कर शेखूपुर विधानसभा में छा गए आबिद रजा, जनता बोली हमें दो खानदान नहीं आबिद रजा चाहिए…
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा के स्टार प्रचारक व राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री आबिद रज़ा पूरे जिले बदायूं में गांव-गांव जाकर पीडीए का प्रचार लगातारकर रहे हैं। इसक्रम में वह शेखूपुर विधानसभा में गांव-गांव स्वागत एवं लगे पोस्टर-बैनर से छा गए हैं। जनता ने कहा कि सन 2022 के बाद लगभग चार साल में शेखूपुर विधानसभा में स्थानीय विधायक ने विकास के नाम पर जहां आवश्यकता भी नहीं थी यात्रीशेड, स्वागतद्वार तथा हाईमास्ट लगवाई, जिस कार्यों में शेखूपुर की जनता का हित नहीं था, बल्कि विधायक का अपना स्वयं का हित है। लगभग 35 सालों से दो खानदानों का शेखूपुर विधानसभा में दबदबा रहा। एक बार एक जीत जाता है, दूसरे चुनाव में दूसरा जीत जाता है। लेकिन शेखूपुर विधानसभा में काम दोनों में से एक भी नहीं करता। इसलिए शेखूपुर विधानसभा की जनता ने कहा कि हमें दोनों खानदान नहीं चाहिए हमें आबिद रजा चाहिएृ, आबिद रजा शेखूपुर विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे तो सपा की शेखूपुर विधानसभा की 2027 में सीट बच जाएगी।

शेखूपुर विधानसभा की जनता के आग्रह पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा शेखूपुर विधानसभा में पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक गांवों में पहुंचे जहां दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक लोगों ने आबिद रज़ा का फूलों के हारों के साथ साथ फूलों की बारिश करके भव्य स्वागत किया, तथा पूर्व मंत्री आबिद रज़ा से शेखूपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने का अनुरोध किया तथा स्थानीय विधायक से काम ना करने के कारण नाराजगी जताई। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा सन् 2027 का चुनाव बहुत अहम है। उत्तर प्रदेश का चुनाव दो पार्टियों में होगा, एक तरफ वह पार्टी है, जो लोगों में नफरत पैदा करती है, कोई विकास नहीं करती किसान, बेरोजगार, गरीब, छात्र, नौजवान वर्तमान सरकार से सब नाराज है, इसलिए सरकार को हटाना चाहती है। दूसरी तरफ प्रदेश में सपा पार्टी है जो लोगों में भाईचारा रखना चाहती है, मोहब्बत व इंसानियत का पैगाम देना चाहती है, विकास करती है। किसान, मजदूर, गरीब, बेरोजगार, छात्रों के हितों का ख्याल रखना चाहती है। जिस तरह से प्रदेश की जनता ने सन् 2024 में 37 सांसद जिताकर सपा को पहले नंबर की पार्टी चुना, उसी तरह 2027 में पूरे प्रदेश की जनता सपा की सरकार बनाना चाहती हैं अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहती है। आबिद रज़ा की इस बात का जनता ने नारे लगाकर व हाथ उठाकर समर्थन किया। विशेषतौर पर यादव व मुस्लिम समाज तथा सेकुलर समाज के लोगों ने एक स्वर में कहा हम समाजवादी को वोट देकर जिसे विधायक बनाते हैं उन्होंने शेखूपुर में कोई विकास नहीं किया बल्कि पार्टी के वोटर को सम्मान भी नहीं दिया। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने गांव ननाखेड़ा, मुस्करा, चेतुनगला, बड़ी कादरवाड़ी, छोटी कादरवाड़ी, खिरिया बाकरपुर, चतुरी नगला, भद्रा, भसराला, शेखूपुर का दौरा किया। पीडीए के प्रचार में पूर्व मंत्री आबिद रज़ा के साथ नेक्सु जाटव, रमेश जाटव, राम सिंह कश्यप, विजय कश्यप, सुरेंद्र पाली, हरि कृष्ण पाली, हर्षित यादव, सुनील यादव, रामवीर यादव, रोहताश यादव, अरुण यादव, अमन यादव, वीरपाल यादव, फ़िरासत, दिलशाद सैफी, नन्हे अल्वी, निसार, इस्माइल खां व रईस अहमद आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Previous Post

विकास का एक नया अध्याय : बदायूं से दिल्ली को इंटरसिटी ट्रेन सेवा शुरू, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने दिखाई हरी झंडी

Next Post

महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने वाला ऐतिहासिक कदम है, नारी शक्ति वंदन अधिनियम : राजीव कुमार गुप्ता

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version