• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने वाला ऐतिहासिक कदम है, नारी शक्ति वंदन अधिनियम : राजीव कुमार गुप्ता

Naya Badaun by Naya Badaun
April 13, 2026
महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने वाला ऐतिहासिक कदम है, नारी शक्ति वंदन अधिनियम : राजीव कुमार गुप्ता
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।
भाजपा कार्यालय पर महिला पदाधिकारियों द्वारा नई दिल्ली में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव संबोधन को वर्चुअल माध्यम से सुना गया। इस दौरान प्रधानमंत्री द्वारा नारी सशक्तिकरण, महिलाओं की बढ़ती भागीदारी एवं नारी शक्ति वंदन अधिनियम के महत्व पर रखे गए विचारों को ध्यानपूर्वक सुना गया और सराहा गया। इसके उपरांत जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान के अंतर्गत आयोजित बैठक को जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने संबोधित किया।

सोमवार को जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी को उनका उचित अधिकार दिलाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा आज की महिला हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही है और यह अधिनियम उन्हें निर्णय लेने की प्रक्रिया में और अधिक भागीदारी सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा वे समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करें और इस अभियान को जन आंदोलन का रूप दें। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं, जिनका सकारात्मक प्रभाव समाज में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम उसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण कदम है, जो देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाएगा। साथ ही कहा वे इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं और अधिक से अधिक महिलाओं को इससे जोड़कर राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनाएं।

विधानसभाओं में आयोजित होंगे कार्यक्रम
अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिनमें नारी शक्ति सम्मेलन विधानसभा स्तर पर 6 स्थानों पर आयोजित होंगे। इसके साथ ही नारी शक्ति पदयात्रा, नारी शक्ति दीवार लेखन एवं नारी शक्ति विजन दौड़ जैसे जनजागरूकता कार्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे, जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग तक इस अभियान का संदेश पहुंचाया जा सके।

मिस कॉल सेवा से जुड़ें
इसके साथ ही नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन हेतु जारी मिस कॉल नंबर 9667173333 पर कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं द्वारा मिस कॉल कर समर्थन दर्ज कराया गया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं एवं आमजन से भी आग्रह किया गया कि वे इस नंबर पर मिस कॉल कर अभियान से जुड़ें और अधिक से अधिक लोगों को इसके लिए प्रेरित करें।

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
जिला महामंत्री शैलेंद्र मोहन शर्मा, पूर्व चैयरमैन दीपमाला गोयल, सीमा राठौर, अमिता उपाध्याय, आरती कश्यप, रचना शंखधार, राजवती वर्मा, रजनी मिश्रा, रेनू सिंह, गुड्डी राघव जय साहू, ममता शर्मा, तारावती मौर्य, ममता श्रीवास्तव, वंदना श्रीवास्तव, रेखा उपाध्याय, राना शमीम, रेखा सिंह, बबली शर्मा, नीतू मिश्रा, ममता साहू, प्रेमलता दिवाकर, योगिता रस्तोगी, करुणा सोलंकी, प्रियंका सिंह, महिला पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Previous Post

पीडीए का प्रचार कर शेखूपुर विधानसभा में छा गए आबिद रजा, जनता बोली हमें दो खानदान नहीं आबिद रजा चाहिए…

Next Post

बदायूं से दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 16 अप्रैल से नियमित चलेगी

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version