• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बदायूं में सफाई व्यवस्था बदहाल, सड़कों पर बह रहा नालियों का पानी; फैंसी लाइटों पर खर्च को लेकर उठाए सवाल

Naya Badaun by Naya Badaun
November 1, 2026
बदायूं में सफाई व्यवस्था बदहाल, सड़कों पर बह रहा नालियों का पानी; फैंसी लाइटों पर खर्च को लेकर उठाए सवाल
ShareShareShare

बदायूं, संवाददाता।

शहर में नगर पालिका की सफाई व्यवस्था बदहाल होने और विकास कार्यों में सरकारी धन के उपयोग को लेकर सवाल उठाए गए हैं। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं, नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है और कई सड़कें टूटी पड़ी हैं। इसको लेकर सर्राफ व्यवसायी हरि कृष्णा वर्मा ने कमिश्नर से लेकर जिलाधिकारी और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी तक शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

हरि कृष्णा वर्मा ने आरोप लगाया कि नगर पालिका द्वारा शहर में फैंसी लाइटें लगवाने पर सरकारी धन खर्च किया जा रहा है, जबकि टूटी सड़कों की मरम्मत और सफाई व्यवस्था सुधारने जैसे जरूरी कार्यों की अनदेखी हो रही है। उन्होंने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था चौपट है और नालियों का पानी सड़कों पर आने से लोगों को परेशानी हो रही है। ऐसे में सरकारी धन का उचित उपयोग करने के बजाय उसका दुरुपयोग किया जा रहा है।

लाडो डिटर्जेंट

उन्होंने शहर में बनाए जा रहे नालों के निर्माण में भी अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि नालों के निर्माण की गुणवत्ता और खर्च किए गए सरकारी धन की जांच होनी चाहिए। यदि जांच में अनियमितताएं सामने आती हैं तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर सरकारी धन की रिकवरी कराई जाए।

सर्राफ व्यवसायी ने जिलाधिकारी से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने, टूटी सड़कों की मरम्मत कराने और नालों के निर्माण की जांच कराने की मांग की है। अब देखना होगा कि शिकायत पर नगर पालिका प्रशासन और जिला प्रशासन क्या कार्रवाई करते हैं।

Previous Post

बदायूं : बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर संपन्न, 134 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

Next Post

ढिलवारी में क्षत्रिय समाज के सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, बब्बू भैया को तीसरी बार विधायक बनाने का संकल्प

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version