• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

ढिलवारी में क्षत्रिय समाज के सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, बब्बू भैया को तीसरी बार विधायक बनाने का संकल्प

Naya Badaun by Naya Badaun
November 2, 2026
ढिलवारी में क्षत्रिय समाज के सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, बब्बू भैया को तीसरी बार विधायक बनाने का संकल्प
ShareShareShare

बदायूं, संवाददाता।

दातागंज विधानसभा क्षेत्र के ढिलवारी इंटर कॉलेज में आयोजित क्षत्रिय समाज के सामाजिक सम्मेलन में भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। सम्मेलन में आगामी विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) को तीसरी बार विधायक बनाने का संकल्प लिया गया। भीड़ इतनी अधिक थी कि कॉलेज का मैदान छोटा पड़ गया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के सभी वर्गों और समाजों के लोग उनके परिवार के सदस्य हैं। सभी के सहयोग और समर्थन से ही क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास कार्य कराने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि जनता का सहयोग इसी तरह मिलता रहा तो आगामी चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे और योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकेगा।

विधायक ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर और काशी विश्वनाथ धाम का निर्माण हुआ है। अब मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर धाम बनाने की दिशा में भी योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास को लेकर अभी कई सपने अधूरे हैं, जिन्हें तीसरी बार मौका मिलने पर पूरा कराने का प्रयास करेंगे।

लाडो डिटर्जेंट

महाराणा प्रताप ट्रस्ट के हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट, सुशील सिंह और राकेश सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ को आगे बढ़ाने के लिए राजीव कुमार सिंह का तीसरी बार विधायक बनना जरूरी है। उन्होंने सम्मेलन में उपस्थित लोगों से विधायक को दोबारा समर्थन देने की अपील की।

विधायक के पुत्र एवं ब्लॉक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह ने भावुक अपील करते हुए कहा कि उनके पिता ने कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं किया और सभी को अपना परिवार मानकर क्षेत्र की सेवा की है। यदि जाने-अनजाने में किसी को कोई बात बुरी लगी हो तो परिवार का सदस्य समझकर गिले-शिकवे भुला दें। उन्होंने लोगों से हाथ जोड़कर अपील की कि राजीव कुमार सिंह को तीसरी बार ऐतिहासिक मतों से जिताकर विधानसभा भेजें।

सम्मेलन में रामनरेश सिंह, ब्लॉक प्रमुख उसावां प्रतिनिधि दिनेश कुमार सिंह, मुन्ना सिंह पूर्व चेयरमैन, रवेन्द्र प्रताप सिंह म्याऊं, रविन्द्रपाल सिंह चेयरमैन डीसीडीएफ, रंजन सिंह प्रधान और सौरभ सिंह तोमर सहित अन्य वक्ताओं ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन भाजपा कार्यालय प्रभारी अमित कुमार सिंह (रिंकू भैया) ने किया।

Previous Post

बदायूं में सफाई व्यवस्था बदहाल, सड़कों पर बह रहा नालियों का पानी; फैंसी लाइटों पर खर्च को लेकर उठाए सवाल

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version