• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

पुरानी पेंशन बहाली समेत मांगों को लेकर 29 सितंबर को धरना-प्रदर्शन

Naya Badaun by Naya Badaun
September 21, 2026
पुरानी पेंशन बहाली समेत मांगों को लेकर 29 सितंबर को धरना-प्रदर्शन
ShareShareShare

बदायूं, संवाददाता।

सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जनपद शाखा बदायूं की बैठक जिलाध्यक्ष मोहन स्वरूप गुप्ता की अध्यक्षता में जिला कोषागार स्थित पेंशनर्स भवन में हुई। संचालन जिला उपाध्यक्ष ब्रिजेश कुमार चौहान ने किया।

मुख्य अतिथि प्रांतीय पर्यवेक्षक कवि माधव मिश्र ने कहा कि ऑल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट पेंशनर्स फेडरेशन के आह्वान पर पेंशनर्स की विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाल करने, कोरोनाकाल के 18 माह का डीए देने, 65 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर प्रत्येक पांच वर्ष में पेंशन में पांच प्रतिशत वृद्धि करने, वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे किराये में 50 प्रतिशत छूट देने तथा आठवें वेतन आयोग में पेंशनर्स को 1982 के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुरूप लाभ देने की मांग उठाई।

जिलाध्यक्ष मोहन स्वरूप गुप्ता ने बताया कि प्रांतीय अध्यक्ष अमरनाथ यादव और प्रांतीय महामंत्री ओपी त्रिपाठी के आह्वान पर 29 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे पेंशनर्स भवन पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम पेंशनर्स की मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा।

जिला संप्रेक्षक राजेश कुमार जौहरी ने 50 प्रतिशत डीए/डीआर का विलय कर अंतरिम राहत देने तथा पेंशन राशिकरण की कटौती अवधि 15 वर्ष से घटाकर 10 वर्ष करने की मांग रखी।

बैठक में सुभाषचंद्र शर्मा, किशनपाल, श्यामलाल, हरिओम सिंह, जफर, आशुतोष कुमार पाठक, प्रेमप्रकाश अग्रवाल, जगदीश चंद्र तिवारी, हरिओम सक्सेना, महेशचंद्र शर्मा, रछपाल गुप्ता, आरके मिश्र, खुशीराम वर्मा, प्रभाकर मिश्र, पप्पू, इंजीनियर रतीराम, रामनिवास वर्मा, हरिओम पाठक सहित सेवानिवृत्त कर्मचारी मौजूद रहे।

अंत में संगठन के जिला मंत्री उपेंद्र उपाध्याय के बड़े भाई स्व. डीके उपाध्याय के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की गई।

Previous Post

मीरापुर में डेंगू-बुखार को लेकर स्वास्थ्य विभाग सक्रिय, घर-घर स्क्रीनिंग

Next Post

विमर्श बने हेड बॉय, वर्षा को मिली हेड गर्ल की जिम्मेदारी

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version