दातागंज, संवाददाता।
ब्लूमिंग डेल स्कूल में सोमवार को अलंकरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एक वर्षीय छात्र संसद का गठन कर विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को बैज लगाकर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कक्षा 12 के छात्र विमर्श श्रोत्रिय को हेड बॉय और छात्रा वर्षा को हेड गर्ल मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य शाखा के प्रधानाचार्य संजीव राठौर और शैक्षणिक व्यवस्था प्रमुख सबा खान ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद प्रधानाचार्य अनुपम प्रकाश वैश्य ने छात्र संसद की कार्यकारिणी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सभी मनोनीत पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करें तथा विद्यालय की गरिमा के अनुरूप कार्य करते हुए व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान करें।
छात्र संसद में कक्षा 11 के मोहिब खान को डिप्टी हेड बॉय और ऋचा तोमर को डिप्टी हेड गर्ल बनाया गया। यदुवीर सिंह और महिमा पाली को अनुशासन प्रमुख, यश प्रताप सिंह और पूर्वी वर्मा को क्रीड़ा प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई। काव्या सक्सेना को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख तथा परी गुप्ता और नूरुल खान को सहयोगी बनाया गया। रिद्धिमा गुप्ता को ईको क्लब हेड तथा आरोही गुप्ता और अदिति पाराशर को सदस्य बनाया गया। इसके अलावा ब्लू, रेड, ग्रीन और येलो हाउस के प्रमुख भी मनोनीत किए गए।
सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका ऋचा सिंह और हिंदी प्रवक्ता केडी पाठक ने संयुक्त रूप से किया। समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
विद्यालय निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता, मुख्य व्यवस्थापक ईशान मेहंदीरत्ता और श्वेता मेहंदीरत्ता ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर परीक्षा प्रमुख दुर्गेश झा, विभाग प्रमुख कीर्ति शर्मा, मीनाक्षी यादव सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

Discussion about this post