नया बदायूं, संवाददाता।
जनपद के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक जमीर अहमद और मोहम्मद विकार उद्दीन के दिल्ली में राष्ट्रीय भाषा अवार्ड 2026 से गोल्ड मेडल प्राप्त कर लौटने तथा शिक्षक फरहत हुसैन को जनपद बदायूं शिक्षक रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किए जाने पर शिक्षक वर्ग ने उनका स्वागत किया।
उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ बदायूं के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद जुबैर अहमद के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में तीनों शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया और उपलब्धि पर बधाई दी।
वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों की यह उपलब्धि जनपद के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान अन्य शिक्षकों को भी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।
इस अवसर पर मोहम्मद अयूब, मोहम्मद जुबैर अहमद, नदीम अहमद खान, कमाल अख्तर, अतीक उर रहमान, अफसार अहमद आदि शिक्षक मौजूद रहे।

Discussion about this post